नासिक सिविल अस्पताल में बदल गए दो शव, घर पहुंचने पर परिजनों को चला पता
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नाशिक में शवों की अदला-बदली का मामला सामने आया है। यहां सिविल अस्पताल में दो मरीजों की मौत हो गई थी। जब परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो देखा कि शव किसी और का था। घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। वहीं घटना में सिविल अस्पताल ने अपनी तरफ से किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया है।

सिविल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि शनिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने के बाद रिश्तेदारों की गलती से आपस में बदल गए थे। मेडिकल ऑफिसर ने बताया घटना उस वक्त घटी जब परिजनों को शव सौंप दिए गए थे और दोनों परिवार एंबुलेंस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान गलती से एक दूसरे का शव बदल गया। घटना को लेकर अस्पताल की तरफ से कोई लापरवाही सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications