पंजाब: पेपर मिल में बॉइलर ब्लास्ट, दो की मौत 21 घायल
संगरूर। पंजाब के मालेरकोटला में एक पेपर मिल में बॉइलर फटने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

पंजाब के संगरूर जिले के मालेरकोटला में हुई इस घटना से मिल के आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। धमाके की वजह से मिल में पेपर हर तरफ बिखर गए।
हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में ज्यादातर मजदूर हैं। मरने वालों की पहचान की जा रही है।
घटना को लेकर अब तक किसी तरह का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications