केरल के कन्नूर में डॉक्टर समेत CPI-M कार्यकर्ता पर हमला, RSS पर लगे आरोप
कन्नूर। केरल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के बीच चल रहा हिंसक गतिरोध शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कभी RSS के स्वयंसेवकों पर हमला होता है तो कभी CPIM के कार्यकर्ताओं पर। इतना ही नहीं दोनों संगठन एक दूसरे के कार्यकर्ताओं पर आरोप प्रत्यारोप गढ़ते रहते हैं। ताजा मामला केरल के ही कन्नूर का है जहां एक होम्योपैथिक डॉक्टर सहित सीपीआई (एम) के कार्यकर्ताओं पर सोमवार रात मट्टानुर के पास अयालुर में भारतीय जनता पार्टी/RSS के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया जिसमें गंभीर चोट आई।

सीपीआई (एम) ने मंगलवार को दो नगर पालिकाओं मटानूर और इरिटि और चार पंचायतों- थिलानकेरी, मल्लूर, कोडाली और केजाल्लुर क्षेत्रों में हमले के विरोध में हड़ताल का ऐलान किया है। इस घटना के बाद CPIM ने RSS पर हमला कराने का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications