गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, एक दिन में दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। गुजरात में कांग्रेस को एक दिन में दो बड़े झटके लगे हैं। एक ही दिन में कांग्रेस के दो विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। माणावदर सीट से विधायक जवाहर चावड़ा ने दोपहर में गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी को अपना इस्तीफा सौंपा जबकि मोरबी जिले के ध्रांगधरा सीट से विधायक परषोत्तम सबारिया ने शाम में इस्तीफा दिया। परषोतम सबारिया ने कहा, 'मुझे इस्तीफा देने के लिए मजबूर नहीं किया गया है, मैंने इस्तीफा दे दिया है क्योंकि मुझे विकास कार्य करने हैं, जब मुझे आदेश मिलेगा, मैं बीजेपी में शामिल हो जाऊंगा।

two congress MLAs resign in gujarat, one joins BJP

त्रिवेदी ने कहा, ध्रांगधरा सीट से कांग्रेस विधायक परषोत्तम सबारिया ने आज शाम अपना इस्तीफा दे दिया। मैंने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। उन्होंने इस्तीफा पत्र में कोई खास वजह नहीं बताई। अब वह गुजरात विधानसभा के सदस्य नहीं रहेंगे। इससे पहले मानावदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जवाहर चावड़ा ने विधानसभाध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी को अपना इस्तीफा सौंप था।

भाजपा में शामिल होने के बाद चार बार के विधायक रहे चावड़ा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से किसी तरह की असहमति या मतभेद के चलते कांग्रेस नहीं छोड़ी है। चावड़ा को अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) का प्रभावशाली नेता माना जाता है। वह अहीर समुदाय से आते हैं।

गौरतलब है कि इस वर्ष की शुरूआत से ही गुजरात कांग्रेस संकट में फंसी दिख रही थी। यहां विपक्ष के अंदर नेताओं की अपने नेतृत्व से नाराजगी के चलते काफी घमासान मचा। मेहसाणा क्षेत्र की विधायक रही आशा पटेल ने इस्तीफा देकर भाजपा का हाथ थाम लिया। उनके बाद युवा विधायक अल्पेश ठाकोर और दर्जन अन्य विधायकों के भी कांग्रेस का साथ छोड़ने की खबरें आने लगीं। इस आपसी कलह और असंतुष्टि को मिटाने के लिए राहुल गांधी ने गुजरात कांग्रेस में कई कमेटियों का गठन भी कराया, जिनमें अल्पेश ठाकोर जैसे कई नाराज नेताओं को अहम जगह दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+