जम्मू कश्मीर के नौशेरा में पाकिस्तान ने की फायरिंग, बाप-बेटी की मौत
पाकिस्तान से एलओसी पर भारी मोर्टार से हमला किया। इस हमले में एक परिवार में बाप और बेटी की मौत हो गई।
श्रीनगर। सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शनिवार को पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के राजौरी में नौशेरा सेक्टर में एक बार फिर फायरिंग कर युद्धविराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की फायरिंग में नौशेरा में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पाकिस्तान से एलओसी पर भारी मोर्टार से हमला किया। इस हमले में एक परिवार में बाप और बेटी की मौत हो गई। वहीं एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। इससे पहले पाकिस्तान ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के अरनिया सेक्टर में गाोलीबारी की थी, जिसमें बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया था। ये भी पढ़ें- कश्मीर में आतंकियों के लिए सेना ने 15 वर्ष पुराने अपने इस फॉर्मूले का किया कमबैक
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications