विनोद खन्ना के निधन के बाद उनकी सीट पर रेप के आरोपी हैं उम्मीदवार

चंडीगढ़। भाजपा सांसद विनोद खन्ना के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव के लिए खड़े हुए दो उम्मीदवारों पर रेप के आरोप लगे हैं। 29 सितंबर को शिरोमणी अकाली दल के गुरदासपुर जिले के इंचार्ज सूचा सिंह के खिलाफ पुलिस ने रेप, फिरौती, धोखाध़ड़ी का मामला दर्ज किया था। सूचा सिंह पर यह मामला तब दर्ज कराया गया जब उनपर महिला ने आरोप लगाया कि 2009 से वह उनका रेप कर रहे हैं। हालांकि शिरोमणि अकाली दल ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। सूचा सिंह पर यह आरोप तब लगे जब उनका एक वीडिया व्हाट्सएप पर वायरल हो गया, जिसमें वह एक महिला के साथ देखे जा सकते थे। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इस वीडियो क्लिप का इस्तेमाल चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भी किया था।

election

सूचा सिंह के अलावा भाजपा नेता स्वरण सिंह सलारिया जोकि इस विनोद खन्ना की सीट से मैदान में हैं, उनकी भी एक पुरानी तस्वीर एक महिला के साथ सोशल मीडिया पर सामने आई थी। कांग्रेस और आप ने आरोप लगाया है कि सलारिया ने अपने उपर लगे रेप के आरोप को छिपाया है। वहीं भाजपा का कहना है कि रेप के आरोप गलत साबित हुए हैं और 2014 से इसकी जांच चल रही है, अभी तक इस मामले में कुछ भी सच नहीं साबित हुआ है।

पंजाब में आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच गुरदासपुर सीट पर मुकाबला है। भाजपा कांग्रेस पर बाहरी उम्मीदवार उतारने का आरोप लगाकर उसे घेरने की कोशिश कर रही है। आपको बता दें कि भाजपा के सलारिया बड़े व्यापारी हैं और मुंबई के रहने वाले हैं। सलारिया को काफी विवादों के बाद पार्टी ने टिकट दिया है, दरअसल विनोद खन्ना के निधन के बाद उनकी पत्नी कविता खन्ना भी इस रेस में थीं। विनोद खन्ना गुरदासपुर सीट से चार बार सांसद रह चुके हैं। गुरदासपुर सीट पर आज उपचुनाव होना है।

इसे भी पढ़ें- मुख्य चुनाव आयुक्त ए.के जोती ने बताया कब होंगे गुजरात विधानसभा चुनाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+