EVM पर सियासी घमासान तेज, कांग्रेस के दो उम्मीदवारों ने चिट्ठी लिखकर EC से की ये मांग
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) से परिणामों से पहले यूपी के चार जिलों में ईवीएम को लेकर बवाल मच गया। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर राजनीतिक दलों ने हंगामा किया। राजनीतिक दलों ने ईवीएम बदले जाने का आरोप लगाया और इस दौरान सुरक्षाकर्मियों से साथ उनकी बहस भी हुई। जबकि चुनाव आयोग ने इस आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें महज अफवाह करार दिया है। इस बीच, ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस के दो प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।

मिर्जापुर से कांग्रेस उम्मीदवार ललितेश पति त्रिपाठी ने लिखा पत्र
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से कांग्रेस उम्मीदवार ललितेश पति त्रिपाठी ने चुनाव आयोग को इस मामले में पत्र लिखा है। ललितेश पति त्रिपाठी ने मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र के ऑब्ज़र्वर को पत्र लिखकर रिसर्व रखे गए ईवीएम को हटाने की मांग की है। बता दें कि चंदौली, गाजीपुर, डुमरियागंज और झांसी में ईवीएम को लेकर बवाल पर चुनाव आयोग ने बिदुवार जवाब देते हुए कहा कि इस मामले को सुलझा लिया गया है।
ईवीएम की निगरानी बढ़ाई जाए- मिलिंड देवड़ा
दूसरी तरफ, दक्षिण मुंबई सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा ने भी चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है, ' स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम की निगरानी बढ़ाई जाए। मतदान केंद्रों पर भी सुरक्षा बढ़ाई जाए ताकि ईवीएम में छेड़छाड़ की कोई भी कोशिश सफल ना हो सके।'
यूपी में ईवीएम को लेकर कई जगह सियासी घमासान
बता दें कि यूपी के चार जिलों में ईवीएम बदलने का आरोप लगाते हुए गठबंधन प्रत्याशियों की ओर से प्रदर्शन किया गया और खुद की रखवाली की बात पर ये विवाद और बढ़ता चला गया। बाद में चुनाव आयोग के निर्देश पर जिलाधिकारी और एसपी ने मामले को सुलझाया। गाजीपुर में अफजाल अंसारी अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए थे। उनकी पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी बहस भी हुई थी। गाजीपुर में 19 मई को आखिरी चरण में मतदान हुए थे जबकि 23 मई को इन चुनावों के परिणाम आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications