Viral Video: टक्कर के बाद ट्रक पर लटके रहे बाइक सवार, ड्राइवर ने नहीं हटाया एक्सीलेटर से पैर, भगाता रहा वाहन
भोपाल। सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें दो युवक ट्रक के आगे लटके दिखाई दे रहे हैं, जबकि ट्रक ड्राइवर तेज रफ्तार में भारी-भरकम वाहन को भगा रहा है। दिल दहला देने वाले इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स भी दंग रह गए हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वीडियो में दिखाई दे रहे युवक कोई स्टंट कर रहे हैं या फिर भागते ट्रक के आगे लटकने की उनकी कोई मजबूरी है।

टक्कर मारकर फरार हो रहा था ट्रक चालक
वीडियो के पीछे की कहानी जानकर यकीनन आप भी जरूर चौंक जाएंगे। किसी फिल्म के सीन जैसा दिखाई देने वाला ये मंजर दरअसल रियल लाइफ का है। वीडियो में दिखाई दे रहे युवक कोई स्टंट नहीं कर रहे बल्कि, ट्रक डाइवर उन्हें जबरन लटकाकर अपने वाहन के साथ ले जा रहा है। वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का है, बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारकर फरार होने की कोशिश की।

ड्राइवर से बार-बार ट्रक रोकने की करते रहे अपील
इस बीच अपनी जान की परवाह किए बिना दोनों बाइक सवार ट्रक ड्राइवर को पकड़ने के लिए वाहन के आगे खड़े हो गए। इस बीच ड्राइवर ने ट्रक को भगाने के लिए एक्सीलेटर पर पैर रखा, अपनी जान बचाने के लिए दोनों युवक ट्रक पर ही लटके रहे। दोनों युवक ड्राइवर से बार-बार ट्रक को रोकने की अपील करते रहे लेकिन वह गाड़ी को और रफ्तार में भगाए जा रहा था।

परिवार वालों ने रुकवाया ट्रक
ट्रक ड्राइवर की इस करतूत को सड़क से गुजर रहे किसी सख्स ने अपने फोन में कैद कर लिया। इस बीच दोनों युवकों ने किसी तरह अपने रिश्तेदारों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार वालों ने न्यू हाउसिंग बोर्ड के पास पहुंचकर ट्रक को रुकवाया और युवकों को सुरक्षित बचा लिया। ट्रक चालक की इस हरकत के बाद उसे कोतवाली थाना ले जाया गया और पुलिस ने उसके ट्रक को भी जब्त कर लिया है। इस घटना का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: गुजरात में ट्रक ने रौंदी बाइक, माता-पिता और 3 साल के बेटे की मौत, 3 बच्चे गंभीर












Click it and Unblock the Notifications