Canada Military Recruitment: युद्ध की तैयारी में है कनाडा? अचानक हज़ारों युवाओं को क्यों पहनाई जा रही वर्दी

Canada Military Recruitment: सालों तक शांति और 'सॉफ्ट पावर' की पहचान रखने वाला कनाडा अचानक अपनी सैन्य शक्ति को लेकर आक्रामक हो गया है। पिछले तीन दशकों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए, कनाडा इस समय अपनी सबसे बड़ी सैन्य भर्ती प्रक्रिया से गुजर रहा है।

एक दौर वह था जब विशेषज्ञों ने कनाडाई सेना के 'अस्तित्व के संकट' की चेतावनी दी थी, लेकिन आज मंजर बिल्कुल अलग है। हज़ारों की संख्या में युवाओं की भर्ती और रक्षा बजट पर बहाए जा रहे अरबों डॉलर कई बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं।

Canada Military Recruitment

Canadian Armed Forces jobs: दुनिया में बढ़ता तनाव और नाटो का दबाव

रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) के हालातों ने पूरी दुनिया को असुरक्षित महसूस कराया है। कनाडा अब तक अपनी रक्षा के लिए काफी हद तक अमेरिका पर निर्भर था, लेकिन अब वह अपनी स्वतंत्र ताकत बढ़ाना चाहता है। नाटो (NATO) के नियमों के अनुसार हर सदस्य देश को अपनी कमाई (GDP) का 2% रक्षा पर खर्च करना जरूरी है। कनाडा ने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपनी सेना को आधुनिक हथियारों और तकनीक से लैस करना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें: Donald Trump China Visit: अचानक चीन दौरे पर क्यों जा रहे हैं ट्रंप, 13 मई से 15 मई तक बीजिंग में क्या है प्लान

ट्रंप की 'धमकी' और राष्ट्रवाद का उदय

विशेषज्ञों का मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप के बयानों ने कनाडा के स्वाभिमान को झकझोर दिया है। ट्रंप द्वारा कनाडा को अमेरिका का '51वां राज्य' कहे जाने के बाद वहां के लोगों में अपनी संप्रभुता को लेकर चिंता बढ़ गई। इस बयान के बाद देश में राष्ट्रवाद की लहर देखी गई और युवाओं में सेना में शामिल होने का उत्साह बढ़ा। कनाडाई नागरिक अब यह महसूस कर रहे हैं कि देश की सुरक्षा के लिए उन्हें दूसरों के भरोसे रहने के बजाय खुद को मजबूत करना होगा।

बेरोजगारी और बेहतर करियर का विकल्प

कनाडा में इस समय युवाओं के बीच बेरोजगारी एक बड़ी समस्या बनी हुई है, जो लगभग 14% तक पहुंच गई है। ऐसे में सेना युवाओं के लिए एक सुरक्षित और आकर्षक करियर बनकर उभरी है। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की सरकार ने सैनिकों के वेतन में भारी बढ़ोतरी और नौकरी की सुरक्षा का वादा किया है। निजी क्षेत्र में अनिश्चितता के दौर में सेना की नौकरी और बेहतरीन सुविधाएं युवाओं को तेजी से अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं, जिससे आवेदनों की बाढ़ आ गई है।

ये भी पढ़ें: Iran Vs America: ईरान के पीछे चट्टान बनकर खड़ा हुआ चीन, दोनों देशों के विदेश मंत्री के बीच डील, टेंशन में ट्रंप

भर्ती नियमों में ढील और विदेशी नागरिकों को मौका

सेना में जवानों की कमी को तुरंत पूरा करने के लिए कनाडा सरकार ने नियमों को काफी आसान बना दिया है। अब सेना में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और तेज कर दी गई है। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब 'स्थायी निवासी' (Permanent Residents), जो विदेशी नागरिक हैं, उन्हें भी सेना में शामिल होने की अनुमति दे दी गई है। पिछले साल हुई कुल भर्तियों में करीब 20% हिस्सा इन्हीं विदेशी नागरिकों का था, जिससे सेना का लक्ष्य पाना आसान हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+