Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गुजरात में ट्रक ने रौंदी बाइक, माता-पिता और 3 साल के बेटे की मौत, 3 बच्चे गंभीर

वडोदरा। गुजरात में रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां वडोदरा के पास हाईवे पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्करी। इससे बाइक सवार माता-पिता और उनके 3 साल के बेटे की मौत हो गई। वहीं, तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए। यह हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि हादसे के बाद ट्रक मौके से भाग रहा था। वहीं, घटनास्थल पर मृतकों के शव पड़े हुए थे। पुलिस का कहना है कि, मूजार गांव में रहने वाले पति-पत्नी बाइक से अपने 4 बच्चों के साथ वडोदरा आ रहे थे।

road accident in gujarat, mother and father lost lives with a child

दंपति की बाइक जब जांबुआ ब्रिज के पास थी, तो वहां सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में नजीर, उनकी पत्नी और 3 साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके अन्य 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से बच्चों को अस्पताल पहुंचाया।

road accident in gujarat, mother and father lost lives with a child

उधर, टक्कर मारने वाला ट्रक ड्राइवर अपने ट्रक को वहां से कुछ दूरी पर ही एक होटल के पास छोड़कर भाग गया। होटल के संचालकों ने बताया कि, हमारे ड्राइवर होटल के पास ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल पर कई घंटों तक मृतकों के शव भी देखे जा सकते थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+