महज 11 फीसदी लोग पूरी तरह से वैक्सिनेटेड, जानिए क्यों स्कूल, जिम, सिनेमा हॉल के खुलने से बढ़ेगा खतरा

नई दिल्ली, 03 सितंबर। देश में कोरोना महामारी के बाद अब स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होने लगी है। स्कूल, जिम, सिनेमा हॉल,रेस्टोरेंट आदि को फिर से खोला जा रहा है। कोरोना महामारी इस साल दिसंबर माह में अपने दो साल पूरे कर लेगा ऐसे में लोगों ने कोरोना के साथ अब धीरे-धीरे जीना सीख लिया है और वह अपने सामान्य जीवन में लौटने भी लगे हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या कोरोना की वैक्सीन लग जाने के बाद हम फिर से कोरोना आने से पहले वाली स्थिति में पहुंच सकते हैं, फिर से पुरानी दिनचर्या का पालन कर सकते हैं।

school

वैक्सीन से 17 गुना सुरक्षा बढ़ेगी

लोगों के लिए राहत की सबसे बड़ी बात यह है कि कोरोना की वैक्सीन कारगर है। कई शोध में यह बात सामने आई है कि वैक्सीन लोगों को संक्रमण से सुरक्षा दे रही है। हाल ही में लैंसेट की रिसर्च में भी इस बात की पुष्टि की गई है कि वैक्सीन लगने के बाद लोगों को अस्पताल जाने की संभावना काफी कम हो जाती है। अमेरिका की सीडीसी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अगर किसी ने वैक्सीन ले ली है तो वह उस व्यक्ति की तुलना में कोरोना से 17 गुना अधिक सुरक्षित है जिसने वैक्सीन की डोज नहीं ली है। वैक्सीन लेने वाले व्यक्ति के अस्पताल में भर्ती होने की संभावना 17 गुना कम हो जाती है।

सिर्फ 11 फीसदी लोगों को दोनों टीके लगे

दूसरी बड़ी बात यह है कि कोरोना वैक्सीन ने लोगों को एक बड़ी उम्मीद जरूर दी है लेकिन नए स्ट्रेन ने लोगों की चिंता को भी बढ़ा दिया है। 'Our World in Data' की वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार भारत में आबादी के लिहाज से टीकाकरण की रफ्तार काफी कम है। भारत में अभी भी सिर्फ 11 फीसदी लोगों को ही कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग सकी है। वहीं इस लिस्ट में यूएई पहले पायदान प है, वहां 74 फीसदी लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है।

मास्क-सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी

अन्य देशों की बात करें तो स्पेन में 71 फीसदी लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। जबकि उरुग्वे में 72 फीसदी, चिली में 71 फीसदी लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। वहीं बड़े देशों की बात करें तो फ्रांस में 59 फीसदी, यूके में 63 फीसदी, जर्मनी में 60 फीसदी, अमेरिका में 52 फीसदी लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। कोरोना के नए स्ट्रेन की बात करें तो टीकाकरण की दर बेहतर होने के बाद भी इजराइल और अमेरिका में नए मामलों में डेल्टा वेरिएंट की वजह से बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऐसे में बेहतर विकल्प यह है वैक्सीन लगवाने साथ मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग अभी भी बहुत जरूरी है जिससे कि भारत में कोरोना महामारी की तीसरी लहर से खुद को बचाया जा सके।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 3 राज्यों में हर युवा को लगी Corona Vaccine की First Dose |वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+