छत्तीसगढ़: दो अलग-अलग जगहों पर हुए भीषण सड़क हादसे, दो की मौत, सात स्कूली बच्चे घायल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हादसा तीन वाहनों के बीच हुआ है। बताया जा रहा हैं कि एनएच-30 पर मवेशी रोड क्रॉस कर रहे थे। उसी दौरान ट्रेलर, कार और बाईक आपस में जा भिड़ें। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही बाईक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इधर, कवर्धा शहर में स्कूल बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 7 स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल बच्चों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 3 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ट्रेलर की चपेट में आ गए बाइक सवार
पुलिस के मुताबिक मवेशी रोड़ क्रॉस करते हुए अचानक ट्रेलर के सामने आ गए। मवेशियों को बचाने के चक्कर में पहले ट्रेलर ने एक फॉरेस्ट कार को अपने चपेट में लिया, फिर बाईक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में दो बाईक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार रेंजर को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मृतक युवकों की पहचान करने में लगी हुई है।

कवर्धा में ट्रक से जा भिड़ी स्कूल बस
पांडातराई इलाके में स्कूल बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 7 स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से घायल बच्चों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 3 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई करने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार कवर्धा के एक निजी स्कूल की बस गुरुवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल रही थी। इसी दौरान खरहट्टा गांव के पास सामने से आ रही एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।












Click it and Unblock the Notifications