ट्विटर ने अब भारत के नक्शे से किया खिलवाड़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को बताया अलग देश

नई दिल्ली, 28 जून: भारत सरकार की तमाम चेतावनियों के बाद भी ट्विटर नहीं सुधर रहा है, जिस वजह से उसकी मनमानी जारी है। अब ट्विटर पर भारत के नक्शे के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है, जिसमें उसने लद्दाख और जम्मू-कश्मीर को अलग देश के तौर पर दिखाया। सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार जल्द ही उसे इस मामले में नोटिस जारी करेगी। साथ ही उसके खिलाफ कोई ठोस कदम उठाया जा सकता है।

Recommended Video

    Twitter ने India के नक्शे से की छेड़छाड़, Jammu-Kashmir, Ladakh को दिखाया अलग देश | वनइंडिया हिंदी
    Twitter

    दरअसल ट्विटर ने एक नक्शा पोस्ट किया था, जिसमें भारत को गहरे नीले रंग में दिखाया गया, लेकिन उसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख नहीं है। इससे साफ होता है कि ट्विटर दोनों केंद्र शासित प्रदेशों को अलग मान रहा है। इस नक्शे के सामने आते ही ट्विटर पर ही बवाल शुरू हो गया। लोग केंद्र सरकार से ट्विटर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इससे पहले पिछले साल 12 नवंबर को भी उसने लद्दाख को देश से बाहर दिखाया था, हालांकि बाद में माफी मांग ली। साथ ही ये आश्वासन दिया था कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।

    वहीं दूसरी ओर ये मामला भारत सरकार के संज्ञान में आ गया है। सूत्रों के मुताबिक सरकार की ओर से जल्द ट्विटर को नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही सरकार ने इस बार उस पर कड़ी कार्रवाई का मन बनाया है। हालांकि अभी इस मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है, जैसे- ट्विटर ने कब अपनी वेबसाइट पर इसे पोस्ट किया? इसके अलावा इसके पीछे उसका मकसद क्या है?

    कई दिनों से चल रहा है विवाद
    भारत सरकार और ट्विटर के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा है। हाल ही में केंद्र सरकार नए कानून लेकर आई थी, जिसको ट्विटर से लागू करने को कहा गया, लेकिन वो लगातार आनाकानी कर रहा है। इसके अलावा उसने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, आरएसएस चीफ मोहन भागवत समेत कई लोगों के ब्लू टिक हटा दिए थे। हद तो तब हुई जब दो दिन पहले आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद का ही अकाउंट एक घंटे के लिए ब्लाक कर दिया। इस मामले में संसदीय समिति उससे जवाब मांगेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+