सेरेना विलियम्स के कैटसूट विवाद में सपोर्ट में आए फैंस, बताया इससे पहले भी पहने गए हैं अलग कपड़ृे
अपने जमाने की सबसे मशहूर और सफल टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स मई में काले रंग के कैटसूट में कोर्ट में दिखाई दी थीं। इस कैटसूट को सेरेना के लिए खास नाइकी ने बनाया था ताकि उन्हें खून के थक्कों की समस्या से आराम मिल सके।
नई दिल्ली। अपने जमाने की सबसे मशहूर और सफल टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स मई में काले रंग के कैटसूट में कोर्ट में दिखाई दी थीं। इस कैटसूट को सेरेना के लिए खास नाइकी ने बनाया था ताकि उन्हें खून के थक्कों की समस्या से आराम मिल सके। इस कैटसूट से सेरेना को जहां इतना आराम मिला था, वहीं फ्रेंच टेनिस संघ के प्रेसिडेंट बर्नार्ड जिउडिसेली ने हाल ही में इसपर आपत्ति दर्ज की थी। जिउडिसेली ने कहा था कि खिलाड़ियों के लिए अगली बार से ड्रेस कोड होगा। ये निशाना किसी और पर नहीं, बल्कि सीधा सेरेना विलियम्स के कैटसूट पर था। सेरेना के फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके कैटसूट का बचाव किया है।

सेरेना के कैटसूट पर जिउडिसेली के कमेंट ने टेनिस प्लेयर के फैंस को नाराज कर दिया है। 23 बार ग्रैंड स्लैम जीत चुकी इस खिलाड़ी के फैंस लाखों-करोड़ों में हैं। ट्विटर पर सेरेना के बचाव में एक थ्रेड काफी वायरल हो रही है, जिसमें यूजर ने ऐसी महिला खिलाड़यों की फोटो और जानकारी शेयर की है, जिन्होंने फील्ड पर अलग तरह के कपड़े पहने हों।
ये भी पढ़ें: शॉर्ट ड्रेस पहन कर परेशान हुईं परिणीति चोपड़ा, सोशल मीडिया यूजर्स ने लिया निशाने पर
ट्विटर पर Lisa Bolekaja नाम की यूजर ने लिखा, 'लोग सेरेना से उनकी खुशी छीन रहे हैं। हाय क्वीन फ्लो जो' यूजर ने फ्लो जो यानि फ्लोरेंस ग्रिफ्थ जॉनर की कई फोटो पोस्ट की जिसमें उन्होंने ट्रैक पर नियमों से हटकर कपड़े पहने और विजेता भी बनीं। उन्होंने ट्रैक पर अलग-अलग कपड़े पहने, अपने नाखूनों को लंबा किया और गोल्ड मेडल भी जीता। यूजर ने सेरेना को सभी खेलों की क्वीन बताते हुए लिखा कि वो जो चाहें, वो पहन सकती हैं। 'मैं उम्मीद करती हूं कि वो अपनी शादी के जोड़े में कोर्ट पर आएं और सभी को अपने साथ ले जाएं।'
इस यूजर को सेरेना के फैंस से खूब सपोर्ट मिल रहा है। बता दें कि सेरेना के कोर्ट पर काले रंग के कैटसूट पहनने पर काफी विवाद हुआ था। हाल ही में एक टेनिस मैगजीन को इंटरव्यू में फ्रेंच टेनिस संघ के प्रेसिडेंट बर्नार्ड जिउडिसेली ने कहा था कि फ्रेंच ओपन के लिए एक नया ड्रेस कोड लाया जा रहा है। 'कभी-कभी खिलाड़ी कपड़ों के मामले में कुछ ज्यादा ही आगे निकल जाते हैं। खेल और जगह को ध्यान में रखकर ही खिलाड़ी को कपड़े पहनना चाहिए। खिलाड़ियों को खेल के नियमों की इज्जत करनी चाहिए और उन्हें प्राथमिकता देनी चाहिए। फ्रेंच ओपन के लिए भी ड्रेस का निर्धारण किया जाएगा। हालांकि यह नियम विम्बलंडन की तरह सख्त नहीं होंगे लेकिन फिर भी हमने ड्रेस निर्धारित कर दिया है।'
ये भी पढ़ें: इंडियन आइडल के ऑडिशन में कंटेस्टेंट को झेलना पड़ता है ये सब, पूर्व प्रतिभागी ने खोला पर्दे के पीछे का राज












Click it and Unblock the Notifications