शॉर्ट ड्रेस पहन कर परेशान हुईं परिणीति चोपड़ा, सोशल मीडिया यूजर्स ने लिया निशाने पर
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की झोली में फिलहाल 3 फिल्में हैं, जिसकी शूटिंग और प्रमोशन में वो काफी बिजी हैं। अर्जुन कपूर के साथ उनकी आने वाली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है और दोनों ही सितारे इसके प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं।

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की झोली में फिलहाल 3 फिल्में हैं, जिसकी शूटिंग और प्रमोशन में वो काफी बिजी हैं। अर्जुन कपूर के साथ उनकी आने वाली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है और दोनों ही सितारे इसके प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में परिणीति इसके प्रमोशन के सिलसिले में एक ईवेंट में पहुंची, जहां अपनी ड्रेस के लिए उन्हें ट्रोल होना पड़ गया। परिणीति ने इस ईवेंट में नीले रंग की एक शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो काफी असहज लग रही थीं। सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे कपड़े पहनने के लिए परिणीति को ट्रोल किया है।

कपड़ों में असहज नजर आईं परिणीति
परिणीति अर्जुन कपूर के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के प्रमोशन के लिए एक ईवेंट में पहुंचीं। इस ईवेंट में परिणीति ने नीले रंग की एक ऑफ-शोल्डर शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। परिणीति इस ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रहीं थीं, लेकिन साथ ही थोड़ी असहज भी नजर आ रही थीं। परिणीति की इस ड्रेस में कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं जिसमें वो कैमरे के लिए पोज करते वक्त असहज लग रही हैं।

फैशन पुलिस के निशाने पर परिणीति
सोशल मीडिया यूजर्स ने परिणीति को इस ड्रेस के लिए ट्रोल किया है। यूजर्स ने लिखा कि उन्हें इतनी टाइट ड्रेस नहीं पहननी चाहिए जब वो इसमें असहज महसूस कर रही हैं तो। एक यूजर ने लिखा कि ड्रेस उन्हें सही से फिट भी नहीं हो रही है। फैशन पुलिस ने उन्हें इस ड्रेस के लिए निशाना बनाया। परिणीति चोपड़ा की झोली में फिलहाल तीन फिल्में हैं। उनकी अर्जुन कपूर के साथ 'नमस्ते इंग्लैंड' जल्द रिलीज होने वाली है।

ऑस्ट्रेलिया में मना रही हैं छुट्टियां
इसके बाद वो अर्जुन के साथ यशराज की एक फिल्म कर रही हैं, जिसका नाम 'संदीप और पिंकी फरार' है। फिर परिणीति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'जबरिया जोड़ी' में दिखाई देंगी। बॉलीवुड की ये चुलबुली एक्ट्रेस इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मना रही है। उन्होंने अपने हॉलीडे से कई तस्वीरें भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं। ऑस्ट्रेलिया के बीच पर परिणीति का ये हॉट अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दें कि परिणीति ऑस्ट्रेलिया टूरिज्म की पहली भारतीय महिला एंबेस्डर भी हैं।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह












Click it and Unblock the Notifications