मोदी की रैली में जनता ने दिग्विजय को पहनाया बुर्का!
मध्य प्रदेश विधानसभा और आने वाले लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते जम्बूरी मैदान में आयोजित भाजपा की महारैली में 7 लाख से ज्यादा लोग मोदी को सुनने पहुंचे। बुधवार का दिन भाजपा के लिये जहां अच्छा साबित हुआ, वहीं कांग्रेस के लिये बेहद बुरा। वो भी पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह की वजह से। एक तरफ मैदान में रैली चल रही थी, तो दूसरी तरफ ट्विटर पर कांग्रेस और दिग्गी बाबू की खिल्ली उड़ायी जा रही थी। यूं कहिये कि मोदी की रैली में जनता ने दिग्विजय सिंह को बुर्का पहना दिया।
टीवी चैनल भले ही मोदी-आडवाणी के रिश्तों पर फोकस कर रहे हों, लेकिन ट्विटर पर ऑनलाइन रहने वाले लोगों के लिये दिग्गी बाबू सबसे बड़ा खिलौना साबित हुए। इसकी सबसे बड़ी वजह थी उनका बुर्के वाला स्टेटमेंट जो उन्होंने कल दिया था। दिग्विजय ने कल कहा था कि मोदी की रैली के लिये 10 हजार बुर्के खरीदे गये हैं, ताकि मुसलमानों को गुमराह किया जा सके। दिग्विजय सिंह ने रसीद की कॉपी भी मीडिया को दिखाई। लेकिन देर शाम तक उसी दुकान के मालिक ने मीडिया के सामने आकर कहा कि किसी संगठन या व्यक्ति विशेष ने 10 हजार बुर्के नहीं खरीदे।
दुकानदार ने बताया, "जिस कागज को दिग्विजय रसीद समझ बैठे हैं, वह असल में कोटेशन है, जो हमने दिया था। अभी तक तो ऑर्डर भी प्लेस नहीं हुआ है।" बस फिर क्या था रैली के वक्त मोदी समर्थकों ने दिग्विजय की जमकर खिंचाई कर डाली।
आइये एक-एक कर ट्वीट्स पर नजर डालते हैं और देखते हैं किसने क्या कहा-

भोपाल में मोदी
Shivanshu Bhardwaj @shivanshug
हैदराबाद, जयपुर और अब भोपाल को देखने के बाद ... आप लोग अंदाज़ा लगा ही सकते हैं कि यूपी में क्या हाल होगा .. जय मोदीराज !
मधु दीदी
Madhu (मधु दीदी) @madhugupta_87
भाजपा को शर्म आनी चाहिए ...... एक मंदबुद्धि मासूम से बच्चे को डराने के लिए इतने लोगों की भीड़ इकठ्ठा करने की क्या ज़रुरत थी ?
रिकॉर्डतोड़ भीड़
जर्मनी के शहर की जनसंख्या से ज्यादा लोग मोदी की रैली में आये।
10 जनपथ पर बुर्का कम्पटीशन
ट्विटर में कहा गया कि झूठ बोलने वाले सभी कांग्रेसी 10 जनपथ गये हुए हैं, जहां बुर्का कम्पटीशन चल रहा है।

साबू विकास
VikasSaboo @SabooVikas 42m
अगर समस्याओं का "दो-टूक" इलाज़ सुनना है तो श्री @narendramodi के भाषण सुनें - और "दो-कौड़ी" की बातें सुननी है तो है न ~ #Pappu की सभाएं
सभी नेता अनपढ़
Media-Dissection @MSMScrutinizer 50m
#Pappu to Mamma-Mia ये बीजेपी के सभी नेता अनपढ़ हैं क्या.... कोई भी पढ़कर स्पीच नही देता.." Via @madhugupta_87 #NaMoInBhopal @PritishNandy
शरीफ-मोदी की मुलाकात
इस ट्विटर में कहा गया है कि इमेजिन करिये, अगर मोदी-शरीफ की मुलाकात होती है, तो क्या होगा। वर्तमान में तो हमारे पीएम रोबोट की तरह खड़़े रहते हैं।
बापू के सपने
Ishrat Ke Pappa © @tusharbent 56m
बापू के सपने को सच कर दिखाना है मीलों हम आ गए मीलों हमे जाना है
दिग्विजय गिन रहे बुर्के
ट्वीट में दिग्विजय सिंह का मजाक बनाते हुए कहा गया कि वह रैली के दौरान यह गिन रहे थे कि कितनी महिलाएं बुर्का पहन कर आयीं।
Congress भूखी पार्टी
Ffe Ssxt Prince @FfeSsxtPrince 34m
#Congress भूखी पार्टी है पिछले 10 सालों से भूखी है अगर गलती से ये सत्ता में आ गई तो तुम्हारा हाल बुरा कर देगी- #NarendraModi #NamoInBhopal
दिग्विजय का उपहास
देखिये किस तरह दिग्विजय की खिल्ली उड़ाई गई।
NaMo14.com @Nmodi14 51m
अब भोपाल में मोदी जी की भाषण के बाद " दिग्विजय सिंह कुछ न कुछ भौंकने के लिए मीडिया के पीछे घूम रहे होंगे।
कांग्रेस ने खरीदे बरनॉल
इस ट्वीट में आप देख सकते हैं कांग्रेस का कैसे मजाक उड़ाया गया है। ट्विटर पर कहा कि कांग्रेस ने बरनॉल ट्यूब की कंपनी खरीद ली है, क्योंकि सारे कांग्रेसी जल भुन गये हैं।
भाजपा-कांग्रेस में अंतर
भाजपा और कांग्रेस में अंतर-
भाजपा के मोदी- भारत माता की जय।
कांग्रेस के नेता- माता की जय, बेटे की जय।
मोदी समर्थक
मोदी के समर्थकों में आप कांग्रेस के खिलाफ आग साफ तौर पर देख सकते हैं।
दिग्विजय को पड़ा चांटा
ट्वीट-जोक: नरेंद्र मोदी की रैली में दिग्विजय सिंह हर महिला का बुर्का उठाकर देख रहे थे यह कनफर्म करने के लिये कि वह वाकई में मुस्लिम है या नहीं और उन्हें बदले में चाटा मिला।
विभा @vibhask1
Vibha ----- विभा @vibhask1 2h
और भारत और भारतीयता के विरुद्ध होने वाले हर हमले का मुकाबला करूँगा ! मै यह संकल्प लेता हु की कांग्रेस मुक्त भारत बनाऊंगा @ChouhanShivraj
क्या करेंगे दिग्विजय
इतनी थू-थू होने के बाद अब क्या करेंगे दिग्विजय सिंह?
तस्वीर तक डाल की गई ट्विटर पर
लोगों ने दिग्विजय सिंह की बुर्के में तस्वीर तक ट्विटर पर डाल दी।












Click it and Unblock the Notifications