ट्विटर ने धोनी के अकाउंट का ब्लू टिक किया वापस, माही ने जनवरी 2021 में किया था आखिरी ट्वीट
नई दिल्ली, अगस्त 06। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ट्विटर अकाउंट को फिर से 'ब्लू टिक' दे दिया गया है। आपको बता दें कि शुक्रवार को अचानक से ट्विटर ने धोनी के अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया था। इसके बाद मीडिया में खबरें आने और सोशल मीडिया पर फैंस की नाराजगी के बाद माही के अकाउंट का ब्लू टिक फिर से मिल गया है। हालांकि अभी कंपनी की तरफ से इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है कि आखिर ऐसा क्यों किया गया था।

धोनी ने जनवरी 2021 में किया था लास्ट ट्वीट
माना जा रहा है कि ट्विटर ने धोनी के अकाउंट से ब्लू टिक इसलिए हटा लिया था, क्योंकी माही इस प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह एक्टिव नहीं है। धोनी ने अपने अकाउंट से लास्ट ट्वीट 8 जनवरी 2021 में किया था। आपको बता दें कि ब्लू टिक को बनाए रखने के लिए यूजर को कम से कम 6 महीने में अपने अकाउंट को लॉग इन करना होता है, लेकिन धोनी ने लंबे समय से अपने अकाउंट से ट्वीट नहीं किया। हो सकता है कंपनी ने इसी वजह से धोनी के अकाउंट से ब्लू टिक हटा लिया था।

धोनी के ट्विटर पर हैं 8.2 मिलियन फॉलोअर्स
आपको बता दें कि ट्विटर पर धोनी के अब तक 8.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। किसी भी ट्विटर अकाउंट में ब्लू टिक लोगों को यह बताने के लिए है कि ये सोशल मीडिया अकाउंट प्रामाणिक है। ब्लू टिक मिलने के बाद व्यक्ति को अकाउंट पर एक्टिव रहना होता है।
Recommended Video

रामनाथ कोविंद के ट्विटर अकाउंट से भी हटा था ब्लू टिक
आपको बता दें कि धोनी से पहले कई नेताओं के ट्विटर अकाउंट के साथ छेड़खानी हुई थी। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के ट्विटर अकाउंट से भी ब्लू टिक हटाया गया था। हालांकि कुछ देर के बाद ही फिर से उसे ठीक कर दिया गया था। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का ट्विटर अकाउंट भी कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications