विवाद के बाद ट्विटर ने हटाया भारत का नक्शा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख को दिखाया था भारत से बाहर
विवाद के बाद ट्विटर ने हटाया भारत का नक्शा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख को दिखाया था भारत से बाहर
नई दिल्ली, जून 28। माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के साथ एक और विवाद जुड़ गया है। ट्विटर ने आज भारत का गलत नक्शा अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया। ट्विटर की ओर से जारी किए गए नक्शें में जम्मू कश्मीर और लद्दाख को भारत से बाहर दिखाया गया, हालांकि विवाद बढ़ने के बाद ट्विटर ने उस विवादित नक्शे को हटा दिया।

द्विटर द्वारा भारत के गलत नक्शे को जारी किए जाने पर भारत सरकार ने सख्ती दिखाई और ट्विटर के खिलाफ कार्रवाई के दिए तथ्य जुटाने की बात कही। वहीं लोगों ने भी इसकी खूब आलोचना की, जिसके बाद भारी दवाब के बीच ट्विटर ने विवादित नक्शे को अपनी वेबसाइट से हटा लिया।
आपको बता दें कि ट्विटर ने एक नक्शा पोस्ट किया था, जिसमें भारत को गहरे नीले रंग में दिखाया गया। ट्विटर द्वारा जारी किए गइ नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख नहीं थे। ट्विटर ने अपने इस विवादित नक्शे में बारत के दोनों केंद्र शासित प्रदेश को अलग माना है। इस नक्शे के सामने आते ही ट्विटर पर ही बवाल शुरू हो गया। लोगों ने सरकार को ट्विटर के खिलाफ सख्त कदम उठाने की सिफारिश की। केंद्र ने भी ट्विटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को तेज कर लिया। इससे पहले पिछले साल 12 नवंबर को भी उसने लद्दाख को देश से बाहर दिखाया था, हालांकि बाद में माफी मांग ली। साथ ही ये आश्वासन दिया था कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications