रेणुका चौधरी की हंसी पर बोले लोग, 'कॉमेडी शो में अर्चना पूरन सिंह को रिप्लेस कर सकती हैं'

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेसी सांसद रेणुका चौधरी की हंसी पर की गई टिप्पणी को लेकर मचा हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक ओर विपक्ष भाजपा और प्रधानमंत्री को घेरने में लगा है। तो वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार के मंत्री पीएम के बयान पर सफाई देते नजर आ रहे हैं। इस मामले पर कांग्रेस आक्रमक हो गई है। कांग्रेस ने गुरुवार को राज्यसभा में जमकर हंगामा किया। लोग सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के इस बयान पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

renuka

ट्विटर पर गिनी खान नाम के एक यूजर ने लिखा, 'पीएम मोदी द्वारा रेणुका चौधरी की हंसी उड़ाने के बाद अब समय आ गया है कि उन नेताओं की सूची बनाई जाए जो रामायण के पात्र निभा सकें। इसमें शूपर्णखा का किरदार पहले ही दिया जा चुका है।'

दूसरे एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया कि, 'मैंने पुरानी रामायण नहीं देखी है, लेकिन मुझे चंद्रकांता के सीरियल का एक करेक्टर याद है, रेणुका चौधरी की हंसी उसी जैसी है।'

चार लोग नाम के ट्विटर अकाउंट से लिखा गया, 'रेणुका जी की हंसी की तुलना अलिफ लैला के बजाए रामायण के किरदार से करके मोदी हिंदुत्व के एजेंडे को बढ़ावा दे रहे हैं।' वहीं इंडियन फिल्ममेकर अशोक पंड़ित ने ट्विटर पर लिखा कि, कॉमेडी सीरियल में रेणुका चौधरी अर्चना पूरन सिंह को रिप्लेस कर सकती है।


पीएम मोदी के बयान की ट्विटर पर महिलाओं ने आलोचना की है। तो कई नारीवादी महिलाओं ने इसे महिलाओं का अपमान बताया है।

एक ट्विटर यूजर लिखता है कि रेणुका चौधरी की हंसी चुडैल की तरह है, रेणुका जी को कुछ मत कहो, रामायण के बाद ऐसी हंसी सुनने को मिली।

कैप्टन जैक स्पेरो के नाम वाले एक अकाउंट से लिखा गया है, तब मैं किसी का मज़ाक उड़ाता हूं, जब वे मेरा मजाक उड़ाते हैं #मोदीहिटबैक

वह भूल गई कि प्रधानमंत्री के सामने कैसे व्यवहार किया जाता है, अब जब उसे शानदार जवाब मिला है तो वह नारीवाद कार्ड खेल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+