फिर एक बार Twitter Down, यूजर्स हो रहे हैं परेशान, 24घंटे में चौथी बार आई समस्या
Twitter Down: माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) एक बार फिर से मंगलवार(11 मार्च) को दुनिया भर में एक बड़े आउटेज का सामना कर रहा है। हजारों यूजर्स ट्विटर नहीं चला पा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में ये चौथी बार है जब X (पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) डाउन है।
पहली समस्या सोमवार( 10 मार्च) दोपहर 3:30 बजे के आसपास शुरू हुई, दूसरी समस्या शाम 7:00 बजे और तीसरी समस्या रात 8:44 बजे के आसपास आई। और एक बार फिर पिछले कुछ समय से यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अकाउंट लॉग इन में भी दिक्कत
बता दें कि, एलोन मस्क की कंपनी X (पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) लगातार समस्या का सामना करना पड़ता है। यूजर को अपना अकाउंट लॉग इन करने में दिक्कत हो रही है। वहीं कुछ लोगों का अकाउंट लॉग इन हो रहा है लेकिन उस चलाने में दिक्कत हो रही है। बार-बार कृपया पुनः लोड करने का प्रयास करें लिखा हुआ आ रहा है।
ये भी पढ़ें 'बहुत बड़ा साइबर अटैक', X के ग्लोबल आउटेज के बीच Elon Musk का दावा, एक दिन में तीन बार डाउन हुआ एक्स
अमेरिका में भी हो रही है समस्या
अमेरिका में लगभग एक ही समय में 22,000 से अधिक उपयोगकर्ताओं ने समस्याएं रिपोर्ट की। जिनमें से 31% ने वेबसाइट से संबंधित समस्याएँ बताईं और 58% ने ऐप से जुड़ी समस्याएँ बताईं। अधिकतर समस्याएँ बड़े शहरों में रिपोर्ट की गईं, जैसे न्यू यॉर्क और लॉस एंजिल्स (यूएस) और लंदन और बर्मिंघम (यूके) में।












Click it and Unblock the Notifications