गूगल ने मोदी को बनाया 'देश का पहला प्रधानमंत्री', सर्च करने पर नेहरू के नाम के साथ आई ये फोटो

सभी सवालों के जवाब देने वाला गूगल इन दिनों अपने एक जवाब को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर गूगल का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जिसमें भारत के पहले प्रधानमंत्री की गलत तस्वीर दिखाई दे रही है।

Narendra Modi

नई दिल्ली। सभी सवालों के जवाब देने वाला गूगल इन दिनों अपने एक जवाब को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर गूगल का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जिसमें भारत के पहले प्रधानमंत्री की गलत तस्वीर दिखाई दे रही है। गूगल पर भारत का पहला प्रधानमंत्री सर्च करने पर नाम तो पंडित जवाहरलाल नेहरू का आ रहा है, लेकिन तस्वीर भारत के चौदहवें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिखाई दे रही है। गूगल की इस गलती की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हो रही है।

'India First PM'

'India First PM'

गूगल पर अगर भारत का पहला प्रधानमंत्री सर्च किया जा रहा है, तो वहां जवाहरलाल नेहरू के नाम के साथ नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिखाई दे रही है। गूगल की ये बड़ी गलती सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। कुछ लोगों ने गूगल को टैग करते हुए पूछा है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। इस स्क्रीनशॉट में गूगल पर 'India First PM' सर्च करने पर पीएम मोदी की फोटो नजर आ रही है। साथ ही विकिपीडिया का लिस्ट ऑफ इंडियन प्राइम मिनिस्टर्स का लिंक आता है।

ट्विटर यूजर्स समेत कांग्रेस ने उठाए सवाल

ट्विटर यूजर्स समेत कांग्रेस ने उठाए सवाल

ट्विटर पर लोगों ने गूगल से सवाल किए हैं। एक यूजर ने पूछा कि 'India First PM' सर्च करने पर नरेंद्र मोदी की फोटो क्यों दिखाई दे रही है? वहीं एक ने लिखा कि ऐसा देखकर वो काफी सरप्राइज्ड हैं। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तनवर ने लिखा, 'गूगल पर 'India First PM' सर्च करो और रिजल्ट में पंडित नेहरू की बजाय नरेंद्र मोदी की फोटो दिखाई देती है। गूगल प्लीज इसे ठीक करें। आप भी मिस्टर मोदी के जाल में फंस गए?' कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड दिव्या स्पंदना यानि राम्या ने भी गूगल से सवाल किए।

क्या इस गलती के पीछे है ये कारण?!

क्या इस गलती के पीछे है ये कारण?!

गूगल ने अभी तक लोगों के सवालों का जवाब नहीं दिया है। एक ट्विटर यूजर ने गूगल की इस गलती पर कहा कि गूगल विकिपीडिया का 'List of Prime Ministers of India' का पेज दिखा रहा है, जिसमें पहले तस्वीर प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी की है। इसलिए जब इसे छोटी स्क्रीन पर खोला जाता है तो उनकी फोटो ही सबसे ऊपर आ रही है। इस यूजर की दलील को काफी लोगों ने मानने से इनकार कर दिया है। हालांकि अब अगर गूगल पर ऐसा सर्च किया जा रहा है तो केवल पंडित नेहरू का नाम आ रहा है और साथ में कोई तस्वीर नहीं है।

इससे पहले भी गलतियां कर चुका है गूगल

इससे पहले भी गलतियां कर चुका है गूगल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर गूगल ने ये कोई पहली बार गलती नहीं की है। इससे पहले साल 2015 में जब गूगल पर दुनिया के 10 बड़े अपराधी सर्च किया जा रहा था, तब उसमें पीएम मोदी की फोटो भी सामने आ रही थी। इसपर काफी बवाल हुआ था जिसके बाद सर्च कंपनी गूगल को माफी मांगना पड़ा था। दुनिया के स्टुपिड प्रधानमंत्री की सूची में भी गूगल ने नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिखाई थी। इसपर गूगल ने अपने एल्गोरिदम को जिम्मेदार ठहराया था।

ये भी पढ़ें: आसाराम और पीएम मोदी पर फरहान अख्तर ने किया ऐसा ट्वीट, हो रही है तारीफ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+