Twitter Down: 3 घंटे डाउन रहने के बाद फिर से शुरू हुई ट्विटर सर्विस, हजारों यूजर्स को हुई परेशानी
Twitter Down: 3 घंटे डाउन रहने के बाद फिर से शुरू हुई ट्विटर सर्विस, हजारों यूजर्स को हुई परेशानी
नई दिल्ली, 01 जुलाई: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर गुरुवार (01 जुलाई) की सुबह लगभग 7 बजकर 23 मिनट पर डाउन हो गया था। तीन घंटे डाउन रहने के बाद ट्विटर की सेवा 10.30 फिर से बहाल हुई है। इसकी जानकारी खुद ट्विटर ने दी है। ट्विटर ने अपने अधिकारिक बयान में कहा कि आज सुबह कई लोगों ट्विटर लोड होने और ट्वीट ना दिखाई देने की समस्या हुई। लोग किसी की पूरी थ्रेड नहीं देख पा रहे थे और डेस्कटॉप पर ट्विटर साइड लोड नहीं हो रही थी। हालांकि अब ट्विटर ने कहा है कि उनकी सर्विस फिर से चालू हो गई है। ट्विटर ने अपना बयान जारी कर कहा, हमारी सेवा फिर से चालू हो गई है। ट्विटर में फिलहाल कोई दिक्कत नहीं आ रही है। लगभग 6 हजार से अधिक ट्विटर यूजर ने ट्विटर पेज लोड ना होने की शिकायत की थी।

डाउनडेटेक्टर के मुताबिक कई ट्विटर यूजर ने रिपोर्ट किया था कि उनके पर्सनल कंप्यूटर्स पर ट्विटर ठीक से काम नहीं कर रहा है। वहीं कई यूजर ने कहा था कि मोबाइल में भी ऐप काम नहीं कर रहा है।
ट्विटर ने कहा कि लोगों को दिक्कतें सिर्फ वेब पर हुई हैं। डाउनडेटेक्टर के मुताबिक 93 फीसदी आउटेज रिपोर्ट ट्विटर वेबसाइट के लिए थी।
अप्रैल 2021 में डाउन हुआ था ट्विटर
अप्रैल 2021 में ट्विटर डाउन हुआ था। उस वक्त 40 हजार से अधिक यूजर्स ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट के डाउन होने की सूचना दी थी। अप्रैल में ट्विटर डाउन होने के बाद उसे ठीक करने और फिर से सर्विस चालू करने में साइट को 24 घंटे का वक्त लग गया था।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications