Twitter Down: भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में डाउन हुआ ट्विटर, लॉगिन नहीं कर पा रहे थे यूजर्स

Twitter Down: भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में डाउन हुआ ट्विटर, लॉगिन नहीं कर पा रहे थे यूजर्स

Twitter Down News: दुनियाभर के ट्विटर यूजर्स को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर लॉगिन करने और फीड देखने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने शुक्रवार को ट्विटर की शिकायत को लेकर सूचना दी है। कई ट्विटर यूजर्स ने शुक्रवार सुबह माइक्रोब्लॉगिंग साइट के साथ समस्याओं की सूचना दी। कई यूजर्स ने कहा कि वे वेबसाइट में लॉग इन करने में असमर्थ हैं। वहीं ट्विटर की फीड पेज भी लोड नहीं कर पा रहे थे।

Twitter Down

पेज फीड करने पर लिखा आ रहा था ''"Something went wrong, but don't worry - try again"। ट्विटर यूजर का कहना है कि बार-बार कोशिश के बाद भी ये पॉपअप बार-बार दिखाई दे रहा था।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "मैं ट्विटर एक्सेस नहीं कर पा रहा हूं और मुझे एक एरर प्रॉम्प्ट मिल रहा था।'' मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर पर आउटेज लगभग 3 बजे शुरू हुआ और सुबह 7 बजे के आसपास ये प्रोबलम और भी अधिक बढ़ गई।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मॉनिटरिंग करने वाली वेबसाइट डाउनडेटेक्टर आउटेज ट्रैकिंग साइट ने भी प्लेटफॉर्म पर कुछ परेशानियों को चिह्नित किया है। उन्होंने कहा कि ट्विटर डाउन होने से दुनिया भर के यूजर्स हिट हुए।

ट्विटर पिछले कई दिनों से इसके नए मालिक एलन मस्क की वजह से चर्चाओं में बना हुआ है। पिछले हफ्ते एलन मस्क ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एलन मस्क के सीईओ पराग अग्रवाल सहित अन्य टॉप ऑफिसरों को निकाल दिया था। ट्विटर कर्मचारियों को ईमेल के जरिए सूचित भी किया गया है कि छंटनी शुरू होने वाली है।

जानकारी के मुताबिक ट्विटर कर्मचारियों को 4 नवंबर को एक मेल आएगा, जिमसें उन्हें बताया जाएगा कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है या नहीं।' इंटरनल मेमो में कहा गया, "ट्विटर की नीतियों का पालन करने के लिए धन्यवाद, जो आपको सोशल मीडिया पर प्रेस या अन्य जगहों पर गोपनीय कंपनी की जानकारी पर चर्चा करने से रोकती हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+