ट्रंप के कैम्पेन अकाउंट पर ट्विटर की रोक, व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी का अकाउंट भी लॉक
वाशिंगटन। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के चुनाव प्रचार के लिए बनाए गए अकाउंट से ट्वीट पर प्रतिंबध लगा दिया। ट्विवटर ने ये रोक ट्रंप के प्रतिद्वंदी जो बाइडेन के बेटे को लेकर पोस्ट किए गए एक वीडियो को लेकर लगाई गई थी। ट्विटर ने इसे नियमों का उल्लंघन माना था।

ट्रंप के कैम्पेन के लिए ट्विटर पर बनाए गए @teamtrump अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया था। यह वीडियो न्यूयार्क पोस्ट की एक खबर से संबंधित था जिसमें बाइडेन के बेटे के यूक्रेन की ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित एक डील के बारे में ये आरोप लगाया गया था कि पूर्व उपराष्ट्रपति ने कंपनी के एक सलाहकार से बात की थी। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया था कि जो बाइडेन एक झूठे हैं जो वर्षों से देश को लूट रहे हैं।
अकाउंट पर स्थायी प्रतिबंध
ट्विटर ने इसी ट्वीट को लेकर अकाउंट से ट्वीट पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया। ट्विटर ने कहा कि ये वीडियो किसी की निजी जानकारी न पोस्ट करने के नियम का उल्लंघन कर रहा है। साथ ही यह भी जोड़ा कि अकाउंट से ट्वीट को फिर से शुरू करने के लिए इसे डिलीट भी करना पड़ सकता है।
ट्विटर के इस कदम के बारे में पूछने पर ट्रंप ने कहा कि ये सब किसी बड़े मुकदमे में बदलने वाला है। ऐसी चीजें हो सकती हैं जो बहुत ही गंभीर हो सकती हैं। जो कि शायद मैं भी नहीं देख पा रहा हूं लेकिन यह होने वाला है। ट्रंप ने एक चैनल पर बातचीत में कहा कि सबसे आसान काम सेक्शन 230 को खत्म करना है। सेक्शन 230 तो अमेरिका में कम्युनिकेशन डिसेंसी एक्ट के नाम से जाना जाता है। इसके तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को कानूनी सुरक्षा मिली हुई है। ट्रंप इसके आलोचक रहे हैं।
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी का भी अकाउंट लॉक
वहीं ट्विटर ने बुधवार को कहा था कि पोस्ट की गई स्टोरी में हैक की गई सामग्री को लेकर बनी नीति का उल्लंघन किया गया है। जो कि हैकिंग से प्राप्त सामग्री को प्रसारित होने से रोकने के लिए बनाई गई है। इसके अंतर्गत निजी जानकारी के साथ ही बिजनेस सीक्रेट या फिर शारीरिक नुकसान के खतरे को लेकर कोई जानकारी हो सकती है।
ट्विवटर के साथ ही फेसबुक ने भी इस स्टोरी के पोस्ट होते ही इसे फैलने से रोकने के लिए प्रभावी और एक्टिव कदम उठाए थे। ट्विटर ने व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी के अकाउंट पर भी वैसा ही स्थायी प्रतिबंध लगाया था। सेक्रेटरी कायली मेकनेनी ने भी इस स्टोरी को शेयर किया था जिसके बाद उनके अकाउंट पर एक्शन लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications