हैक हुआ ओवैसी की पार्टी AIMIM का ट्विटर अकाउंट, प्रोफाइल में लगाई टेस्ला के मालिक की फोटो
हैदराबाद, 18 जुलाई। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AAIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी को उस समय बड़ा झटका लगा जब उनकी पार्टी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक हो गया। एआईएमआईएम के ऑफिशियल ट्विटर पेज पर अब विदेशी उद्योगपति एलन मस्क का नाम लिखा नजर आ रहा है, साथ ही प्रोफाइल पिक्चर में उनकी फोटो भी लगी हुई है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी का ट्विटर अकाउंट किसने हैक किया इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन प्रोफाइल को फिर से रिकवर करने की कोशिश जारी है।
Recommended Video

बता दें कि एलन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं और Spacex, Tesla जैसी कंपनियों के मालिक हैं। एआईएमआईएम का ट्विटर अकाउंट हैक होने से पहले पार्टी के यूपी चीफ का ट्विटर हैंडल भी प्रतिबंधित कर दिया गया था। हालांकि यह अस्थायी प्रतिबंध था, जिसे बाद में हटा लिया गया। गौरतलब है कि ओवैसी ने हाल ही में यूपी विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने यूपी के सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें: Exclusive: ओवैसी पर भाजपा का बड़ा हमला, कहा- शेरवानी पहनकर ये मुसलमानों को लूटने का काम कर रहे हैं
ओवैसी पर भाजपा का बड़ा हमला
उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और यूपी वक्फ विकास निगम के निदेशक शफाअत हुसैन ने हाल ही में दिए बयान में कहा, 2022 में चुनाव है ओवैसी अपनी दुकान लेकर यूपी में आ गए हैं। इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव में गए थे वहां की जनता ने उनकी पार्टी को नकार दिया और अब चुनाव से पहले यूपी में आए हैं क्योंकि आजम खान तो जेल में है तो कोई न कोई तो मुसलमान चाहिए कि जो आकर यहां मुसलमानों को बताए कि हम तुम्हारे हितैशी हैं, बस ओवैसी इसी क्रम में यहां आए हैं। ओवैसी यहां चुनाव से पहले आकर यहां मुसलमानों को भड़का रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications