Exclusive: ओवैसी पर भाजपा का बड़ा हमला, कहा- शेरवानी पहनकर ये मुसलमानों को लूटने का काम कर रहे हैं

लखनऊ, 17 जुलाई। उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 चुनाव के कुछ ही महीने बचे हैं और योगी सरकार जनसंख्‍या नीति ड्राप्‍ट कर चुकी है जिसको लेकर सियासी घमासान शुरू हो चुका है। अल्‍पसंख्‍यकों का स्‍वयं को हितैशी बताने वाली राजनीतिक पार्टियां और अल्‍पसंख्‍यक वर्ग इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी यूपी में पहुंच चुके हैं और लगातार भाजपा सरकार पर हमले कर रहे हैं। ऐसे में क्‍या यूपी में मुसलमानों को रिझाने में ओवैसी कामयाब हो जाएंगे? इसका यूपी विधानसभा चुनाव 2022 पर क्‍या असर होगा? इन सभी मुद्दों पर वन इंडिया हिंदी ने उत्‍तर प्रदेश भाजपा अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष और यूपी वक्‍फ विकास निगम के निदेशक शफाअत हुसैन से एक्‍सक्‍लूसिव बात की। जिसमें ओवैसी पर वो जमकर बरसे और कई बड़े खुलासे किए।

bjp

आजम हैं जेल में तो किसी को तो आना पड़ेगा

क्‍या ओवैसी अल्‍पसंख्‍यकों को रिझाने में कामयाब हो पाएंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए शफाअत हुसैन ने कहा 2022 में चुनाव है ओवैसी अपनी दुकान लेकर यूपी में आ गए हैं। इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव में गए थे वहां की जनता ने उनकी पार्टी को नकार दिया और अब चुनाव से पहले यूपी में आए हैं क्‍योंकि आजम खान तो जेल में है तो कोई न कोई तो मुसलमान चाहिए कि जो आकर यहां मुसलमानों को बताए कि हम तुम्‍हारे हितैशी हैं, बस ओवैसी इसी क्रम में यहां आए हैं। ओवैसी यहां चुनाव से पहले आकर यहां मुसलमानों को भड़का रहे हैं।

मुस्लिम आज अशिक्षित है उसमें इन उलेमाओं और दीनों का बहुत बड़ा हाथ है

ओवैसी का आरोप हैं कि यूपी सरकार ने मुसलमानों में साक्षतरता दर बढ़ाने के लिए कुछ नहीं किया? इसका जवाब देते हुए शफाअत हुसैन ने कहा प्रश्‍न के जवाब में कहा अगर मुसलमान पढ़ा लिखा नहीं है अगर ये शिकायत है तो मैं सवाल करना चाहता हूं कि अब तक उलेमा काउंसिल, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, उलेमा जमीतुल इल्मे हिंद से कि उन्‍होंने मुसलमानों की शिक्षा के नाम पर क्‍या किया? मदरसे में पढ़ाई के बाद मुसलमान को क्‍या मिलता है। यहां तालीम हासिल करने के बाद या फिर वो मदरसे के नाम पर रशीद लेकर चंदा बटोरे या किसी मस्जिद में जाकर इमामत करे। इसके अलावा इन्‍होंने कौम को कुछ नहीं दिया। मैं तो 2022 के बाद यूपी में दोबारा भाजपा सरकार बनने के बाद ये मुख्‍यमंत्री को ये प्रार्थना पत्र दूंगा और ये मांग करूंगा कि मदरसों को अनुदान देना बंद कर दिया जाए जिसे धार्मिक शिक्षा लेनी है वो अपने खर्च पर शिक्षा ग्रहण करें। इसकी जगह उन्‍हें आधुनिक शिक्षा दी जाए ताकि वहां से पढ़कर निकलने के बाद रोजगार से जुड़ सके। ये सच्‍चाई है कि जो मुस्लिम समाज आज अशिक्षित है उसमें इन उलेमाओं और दीनों का बहुत बड़ा हाथ है। जकात माफिया हैं, ये जकात से अपना परिवार चला रहे हैं। उन्‍होंने मुसलमान के लिए कोई मेडिकल कालेज या अन्‍य कालेज नहीं खोले। मेरा तो मानना है कि ऐसे मदरसों को अनुदान बंद किया जाना चाहिए।

ये शेरवानी पहनकर मुसलमानों को लूटने का काम कर रहे हैं

ओवैसी का आरोप है यूपी में मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया गया? इस प्रश्‍न के जवाब में शफाअत हुसैन ने कहा आजम जेल में हैं इसलिए ओवैसी यहां आए हैं लेकिन ओवैसी को इसका लाभ मिलने वाला नहीं है। अगर ओवैसी सोचे कि वोट बैंक उनका है तो उनकी ये भूल है। अब यूपी का मुसलमान ये पूरी तरह से समझ चुका है, 2017 में आप नहीं नजर आए न उसके बाद नजर आए, अब जब चुनाव को कुछ महीने शेष हैं तो आप यूपी में मुसलमानों के हितैशी बनने आ गए हैं। ये मुसलमानों को गुमराह करने वाली कौम है। ये कुरान और हदीस को अपनी तकरीनों में बयां करके मुसमानों को गुमराह करते हैं। चूंकि मुसलमान जस्‍बाती कौम है जिसका ये फायदा उठाते हैं। शेरवानी पहनकर ये मुसलमानों को लूटने का काम कर रहे हैं।

2022 के चुनाव में यूपी के मुसलमान भाजपा के साथ है
मुसलमान समझ चुका है कि हमारा हितैशी कौन है इसलिए अब मुसलमान राष्‍ट्रवादी मुसलमान हो गए हैं। 2022 के चुनाव में यूपी के मुसलमान भाजपा के साथ है और लोग देखेंगे कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 350 सीटों पर जीत कर आएगी। हम मुस्लिम तुस्टिकरण का काम नहीं करते हैं। हम जनहित में कार्य करते हैं। जन‍ता से निकलकर जो मुद्दे आते हैं हमारे नेता बूथों पर काम करते हैं। राम मंदिर में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पूरी देश के लोगों ने स्‍वीकारा है।

लव जिहाद कानून यूपी में लागू करके योगी सरकार ने सही काम किया है
योगी सरकार के लव जिहाद कानून के बारे में क्‍या राय है? शफाअत हुसैन ने कहा ये अकबर ने भी जोधा बाई से शादी की लेकिन उन्‍होंने उसका धर्म परिवर्तन नहीं करवाया लेकिन लव जिहाद का आज का ट्रेंड हैं, जिसका उद्देश्‍य लड़की का धर्मपरिर्वतन करना है, परिवार से उसको दूर करना है। अगर आप किसी लड़की को प्‍यार कर रहे हैं तो उसके धर्म और परिवार को साथ लेकर चलिए। यूपी में ऐसी बहुत सी घटनाएं सामने आई इसलिए ये कानून जरूरी था और योगी सरकार जो ये कानून लाकर बहुत सही काम किया है, क्‍योंकि आप लड़की को लाते हो उत्‍पीड़न करते हो और उसे छोड़ देते हो।

भाजपा तीन तलाक पर कानून लाई इसलिए उलेमाओं के पेट में दर्द हो रहा है
तीन तलाक के फैसले का यूपी चुनाव पर क्‍या फर्क पड़ेगा? शफाअत हुसैन ने कहा तीन तलाक हमारी सरीयत में हैं ही नहीं, क्‍योंकि भाजपा की सरकार में इस पर कानून बना तो इसलिए हमारे उलेमाओं के पेट में इसको लेकर दर्द होने लगा। नियम ये हैं कि जिस निजाम के अंडर में रहते हैं उसके बनाए कानून के हिसाब से चलना चाहिए इसलिए मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की क्‍या जरूरत क्‍या है? ऐसे बोर्डों को जल्‍द ही समाप्‍त कर दिया जाएगा ताकि ये दुकानें बंद हो जाएगी। जब ये दुकानें बंद हो जाएगी तो देश में पूरी तरह से अमन हो जाएगा।

दुनिया में अगर कहीं मुसलमान सुरक्षित है वो भारत में हैं

जनसंख्‍या कानून हो या अन्‍य योगी सरकार के फैसले ये सभी मुसलमानों के हित में हैं। समझदार मुसलमान ये जानता है कि ये उसके हक में हैं। जनसंख्‍या नीति से हर किसी को लाभ मिलेगा। जो तरक्की पसंद लोग हैं वो सभी भाजपा के साथ है। सफाअत हुसैन ने कहा सीरिया में आज मुसलमानों की क्‍या स्थिति है ये सभी को मालूम है। पाकिस्‍तान में मस्जिदों में बम कोई आरएसएस, भाजपा या बजरंग दल आदमी तो नहीं फोड़ रहा, मुसलमान ही मुसलमानी मज्जिदों में बम फोड़ रहे हैं जहां मुसलमान हुकूमत कर रहे हैं। इसलिए दुनिया में अगर कहीं मुसलमान सुरक्षित है वो भारत में हैं। ये भारत का मुसलमान समझ चुका है। अब मुसलमान पढ़ाई पर ध्‍यान दे रहा है। भाजपा की सरकार में बड़ी संख्‍या में मुसलमान आईएएस बने।

https://hindi.oneindia.com/photos/renu-raj-ias-success-story-air-2-cse-2014-quit-doctor-s-job-to-prepare-for-upsc-oi64731.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+