भाजपा के प्रति सबसे पॉजिटिव सेंटीमेंट्स, कांग्रेस के लिये निगेटिव

Rahul, Modi
बेंगलुरु। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज नॉर्थ ईस्ट में शुरू हुआ है। यानी देश की दिशा बदलने के लिये उलटी गिनती शुरू हो चुकी है, लेकिन कौन सी ऐसी पार्टी है, जिससे जनता की भावनाएं सबसे ज्यादा जुड़ी हैं? उत्तर है भारतीय जनता पार्टी। जी हां ट्व‍िटर पर किये गये अध्ययन के अनुसार देश की जनता के सबसे ज्यादा पॉजिटिव सेंटीमेंट्स भाजपा से जुड़े हुए हैं। वहीं सबसे ज्यादा निगेटिव सेंटीमेंट्स कांग्रेस पार्टी के प्रति निकल कर सामने आये हैं।

लोकसभा चुनाव के दौरान पूरे मार्च भर देश भर में चुनाव प्रचार चला जिसमें ट्व‍िटर ने भी अहम भूमिका निभाई। ट्वटिरिस ने इस बीच 15 राज्यों में लोकसभा चुनाव से जुड़े 90 हजार ट्वीट्स इकठ्ठा किये और उनका गहन अध्ययन किया।

अध्ययन के अनुसार भाजपा काे 7 राज्यों में सबसे ज्यादा पॉजिटिव और सबसे कम निगेटिव सेंटीमेंट्स मिले, जबकि आप को किसी भी राज्य में सबसे पॉजिटिव या सबसे कम निगेटिव नहीं मिले। जबकि कांग्रेस को सिर्फ एक राज्य में लोगों ने सराहा। टेबल में आप राज्यवार देख सकते हैं-

राजनीतिक दल राज्य जहां मिले सबसे पॉजिटिव सेंटीमेंट्स राज्य जहां मिले सबसे कम निगेटिव सेंटीमेंट्स पॉजिटिव और निगेटिव के बीच मार्जिन प्रतिशत में
भाजपा 8- पश्च‍िम बंगाल, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश 9- दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश 16.5 प्रतिशत
आप 4- आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु 3- पश्‍िचम बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र 13.61 प्रतिशत
कांग्रेस 2- हिमाचल प्रदेश, झारखंड 3- आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब 11.68 प्रतिशत

ट्व‍िटरिस द्वारा जुटाये गये इन आंकड़ों से साफ है कि भाजपा के प्रति लोगों के मन में बेहद सकारात्मक सोच विकसित हो चुकी है। जो लोग भाजपा को नहीं भी चाहते हैं, उनमें भी भाजपा के प्रति सबसे कम नकारात्मक भावनाएं हैं। वहीं कांग्रेस के साथ सबकुछ उलटा है। अब अगर आम आदमी पार्टी की बात करें तो उसके प्रति नकारात्मक और सकारात्मक सेंटीमेंट्स औसत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+