योगी आदित्यनाथ को 'गैस निकालने' वाला आसन करना चाहिए:ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल ने कहा कि सीएम योगी को एक आसन करना चाहिए जिससे कि उनके पेट की गैस रिलीज हो।

नई दिल्ली। अपनी बेबाक और बोल्ड बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर बड़ा ही अजीब सा बयान दिया है, जिसकी वजह से वो ट्विटर पर आलोचनाओं के घेरे में आ गई हैं।

पेट की गैस रिलीज हो...

पेट की गैस रिलीज हो...

आजतक न्यूज चैनल के एक कार्यक्रम में ट्विंकल ने कहा कि सीएम योगी को एक आसन करना चाहिए जिससे कि उनके पेट की गैस रिलीज हो, अगर ऐसा होता है तो यह सिस्टम के लिए काफी अच्छा है। मालूम हो बॉलीवुड की इस तारिका ने ये टिप्पणी योगी ​आदित्यनाथ के महिलाओं को ले​कर दिए गये विवादित बयानों के संदर्भ में की।

ऑरेंज इज द न्यू ब्राउन

ऑरेंज इज द न्यू ब्राउन

फिल्मी दुनिया के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना और मशहूर अभिनेत्री डिंपल खन्ना की बड़ी बेटी ट्विंकल यहीं तक चुप नहीं रहीं, उन्होंने कहा कि योगी फैशन बदल रहे हैं। मैंने एशियन पेंट को ट्वीट भी किया था कि उनको नया रंग लाने की जरूरत है, जिसकी टैगलाइन होगी - ऑरेंज इज द न्यू ब्राउन।'

फिल्ममेकर शिरीष कुंदर

फिल्ममेकर शिरीष कुंदर

इससे पहले फिल्ममेकर शिरीष कुंदर ने भी आदित्यनाथ पर विवादित टिप्पणी की थी जिसके चलते उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। आपको बता दें कि कुंदर ने ट्वीट में योगी को गुंडा कहा था।

सेक्शुअल हैरेसमेंट पर ब्लॉग

सेक्शुअल हैरेसमेंट पर ब्लॉग

ट्विंकल ने हाल ही सेक्शुअल हैरेसमेंट पर ब्लॉग भी लिखा था। उन्होंने इसमें टीवीएफ के फाउंडर अरुणाभ के एक अखबार को दिए बयान की तीखी आलोचना करते हुए टविंकल ने लिखा है कि कामकाजी जगहों पर 'सेक्सी' शब्द का प्रयोग तभी किया जा सकता है जब लड़की स्ट्रीपर हो और आप उसके पिंप (दलाल) हों और स्टेज पर जाने से पहले आप उसका उत्साह बढ़ाना चाहते हों।

क्या किसी महिला की तारीफ करना गलत है?

क्या किसी महिला की तारीफ करना गलत है?

अरुणाभ ने एक अखबार से कहा था कि वो हेट्रोसेक्सुअल हैं और उन्हें कोई लड़की सेक्सी लगती है तो वो उसे सेक्सी कहते हैं और क्या किसी महिला की तारीफ करना गलत है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+