Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आदित्यनाथ पर भड़के शिरीष कुंदर- 'गुंडे को CM बनाया तो दाऊद को CBI डायरेक्टर बना दो?

मंगलवार को शिरीष ने ट्वीट किया कि अगर किसी गुंडे को सीएम बनाया जा सकता है तो फिर दाऊद को सीबीआई का डायरेक्टर और माल्या को आरबीआई का गवर्नर होना चाहिए।

मुंबई। एक बार फिर से फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फरहा खान के पति शिरीष कुंदर अपने विवादित ट्वीट के लिए सुर्खियों में हैं।

इस बार उनका निशाना कोई बॉलीवुड हस्ती नहीं बल्कि यूपी के नए नवेले सीएम योगी आदित्यनाथ हैं।

 योगी आदित्यनाथ को गुंडा कहा

योगी आदित्यनाथ को गुंडा कहा

मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए फरहा खान के पति शिरीष कुंदर ने अपने ट्वीट में योगी आदित्यनाथ को गुंडा कहा। इतना ही नहीं उन्होंने दाऊद इब्राहम और विजय माल्या का भी जिक्र किया।

शिरीष ने ट्वीट किया...

शिरीष ने ट्वीट किया...

मंगलवार को शिरीष ने ट्वीट किया कि अगर किसी गुंडे को सीएम बनाया जा सकता है तो फिर दाऊद को सीबीआई का डायरेक्टर और माल्या को आरबीआई का गवर्नर होना चाहिए।

मिले-जुले उत्तर आए

अचरज इस बात का है कि इस विवादित ट्वीट पर काफी मिले-जुले उत्तर आए हैं, अगर एक तबका कुंदर के ट्वीट का विरोध कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर एक तबका कुंदर के समर्थन में भी हैं, तो किसी ने इसपर काफी चुटकी ली है।

आसाराम बापू को महिला एंव बाल विकास मंत्री...

फिल्म मेकर के समर्थन में खड़े लोगों में से एक ने लिखा कि ऐसे तो आसाराम बापू को महिला एंव बाल विकास मंत्री बनाया जाना चाहिए। एक ने लिखा कि शिरीष द्वारा कही गई यह अबतक की सबसे सही बात है। लेकिन कुछ लोगों ने शिरीष को बुरा भला भी बोला। किसी एक यूजर ने उन्हें लूजर बोला तो किसी ने उनकी पत्नी फराह खान का नाम लेकर उनका मजाक उड़ाया।

योगी आदित्यनाथ की कट्टर छवि...

योगी आदित्यनाथ की कट्टर छवि...

मालूम हो कि योगी आदित्यनाथ ने रविवार (19 मार्च) को यूपी के सीएम के रूप में शपथ ली थी। आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ की कट्टर छवि एक विवादित नेता के रूप में रही है। उन पर आईपीसी की धारा 302 सहित कई धाराओं में मामले दर्ज हैं। उन्होंने कुछ वक्त पहले शाहरूख खान की तुलना आंतकी हाफिज सईद से की थी तो वहीं उन्होंने करीना-सैफ की शादी को लव जिहाद से जोड़़ दिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+