Akshay Kumar's joke row: पति अक्षय के बचाव में ट्विंकल का ट्वीट- अश्लील नहीं होता 'बजाना'
मुंबई। इन दिनों फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार अपने एक अश्लील कमेंट की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, कहा जा रहा है अक्षय कुमार ने शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में अपनी साथी जज मल्लिका दुआ पर एक गंदा कमेंट किया था जिस पर काफी बवाल मच गया। पहले मल्लिका के पिताजी मशहूर पत्रकार विनोद दुआ ने अक्षय को खरी-खोटी सुनाई और माफी मांगने को कहा और उसके बाद खुद मल्लिका ने अक्षय के लिए ओपेन लेटर लिखा, अब इस बवाल में मिसेज अक्षय कुमार यानी कि ट्विंकल खन्ना कूद पड़ी हैं। पूर्व अभनेत्री ने बकायदा इस सिलसिले में ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। ट्विंकल ने लिखा है, मैं 'द लाफ्टर चैलेंज शो' में हुए विवाद के बारे में बात करना चाहूंगी, इस शो में एक घंटी है, जिसे जज कंटेस्टेंट की बेहतरीन परफॉर्मेंस को देखते हुए बजाते हैं, ऐसे में जब मिस दुआ घंटी बजाने वाली थीं, तब मिस्टर कुमार ने कहा- 'मल्लिका जी आप घंटी बजाओ, मैं आपको बजाता हूं.' यह एक डायलॉग को मजाकिया अंदाज में कहने का तरीका था जिसे कि एक आदमी और औरत दोनों ही उपयोग करते हैं। उदाहरण के रूप में, 'मैं तुम्हारी बजा दूंगा या मेरी बज गई. ऐसे वाक्य लगातार इस्तेमाल होते हैं। रेड एफएम की टैगलाइन 'बजाते रहो' है. और ये सब सेक्सिस्ट के मायने के बिना है, इस पर काफी बवाल मचा है जो कि मेरे ख्याल से बेवजह है। 'मिस दुआ के पिता विनोद दुआ ने एक पोस्ट लिखी, 'मैं इस बेवकूफ अक्षय कुमार को सबक सीखाऊंगा.' तो क्या उनके इस स्टेटमेंट को भी इसी तरह के संदर्भ में लिया जाए?'

आपको बता दें कि 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में अक्षय ने मल्लिका की ओऱ इशारा करते हुए कहा था, आप घंटी बजाओ मैं इन्हें( मल्लिका) को बजाता हूं, जिस पर विनोद दुआ भड़क गए और उन्होंने अक्षय पर सोशल मीडिया पर सारा गुस्सा निकाल दिया। जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर अक्षय के खिलाफ बयानबाजी करने लगे। हालांकि कमेंट वाला वीडियो चैनल पर प्रसारित नहीं किया गया था, मल्लिका दुआ के टीम के मैंबर श्याम रंगीला ने अपनी मिमिक्री का वीडियो पर्सनल फेसबुक वॉल पर शेयर किया था, जिसमें अक्षय का कमेंट भी रिकॉर्ड था, इस वीडियो में लोगों ने मिमिक्री छोड़ कमेंट पर सवाल उठाना शुरू कर दिया और वहीं से यह वायरल हो गया। जिस पर विनोद दुआ भड़कते हुए कहा था कि वह उनकी बेटी के लिए भद्दे, अश्लील और आपत्तिजनक कमेंट को बर्दाश्त नहीं करेंगे। तो वहीं मल्लिका ने कहा था कि 'क्या यह सुपरस्टार अपनी बेटी के साथ भी इस तरह का मजाक करेंगे, ''नितारा जी आप बैल बजाइए, मैं आपको बजाता हूं?
-
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL












Click it and Unblock the Notifications