एक चिंगारी से कैसे 12 लाख रुपए जलकर हो गए खाक, देखिए VIDEO

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में इलेक्ट्रिक की दुकान में लगी आग धीरे धीरे आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम तक में फैल गई। आग ने इतना रौद्र रुप धारण किया कि एटीएम में एक दिन पहले रखे सारे पैसे जलकर खाक हो गए। एटीएम में रखे गए 12 लाख कैश पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

Tweleve lakh rupess cash burnt in ATM fire in Pune

यह आग गुरूवार की देर रात को शॉर्ट सर्किट को लगी थी। इस घटना को नागरिकों द्वारा ही मोबाइल के कैमरे में कैद किया गया। वीडियो में आग देख सकते हैं कि आग ने कैसे अपना रौद्र रुप धारण किया था, जिसकी वजह से सारे पैसे जल गए।

पुणे के वारजे में स्थित एक इलेक्ट्रिक दुकान है, उसके ही पास बैंक का एटीएम है। इलेक्ट्रिक दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी, जिसमें दुकान में रखे इलेक्ट्रिक के सभी सामान भी जलकर खाक हो गए। यह आग रात पौने दो बजे के करीब लगी। दुकान में से काफी धुआं निकल रहा था, नागरिकों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड विभाग को दी। घटनास्थल पर पहुंचकर फायरब्रिगेड दल ने यह आग बुझायी, लेकिन आग इतनी फैल चुकी थी कि दुकान में रखे सामान और एटीएम में रखे पैसे भी पूरी तरह से जल गई।

आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की दो गाड़िया घटनास्थल पर पहुंची थी। एटीएम में गुरूवार की शाम को पैसे भरे गए थे. यह पुणे की दूसरी घटना है, जिसमें एटीएम में आग लगकर पैसे जलकर खाक हो गए. इससे पहले भी पुणे में एटीएम में आग लगने की घटना घटी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+