TVS मोटर कंपनी ने अपने सभी प्लांट्स में चालू किया प्रोडक्शन

नई दिल्‍ली। TVS मोटर कंपनी ने घोषणा की है कि उसने भारत में मौजूद होसुर, मैसूर और नालागढ़ में सभी तीनों विनिर्माण सुविधाओं के संचालन को फिर से शुरू कर दिया है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए तीनों प्लांट्स में सोशल डिस्टेंसिंग, जरूरी हाइजीन लेवल को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी उपाय करने के साथ ही एक मैनुअल तैयार किया है। कुछ विभागों के कर्मचारी राज्य सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार घर से काम करना जारी रखेंगे। कंपनी ने 23 मार्च, 2020 से जब कोरोनावायरस लॉकडाउन घोषित किया गया तब से अपने सभी विनिर्माण सुविधाओं को बंद कर दिया था।

TVS मोटर कंपनी ने अपने सभी प्लांट्स में चालू किया प्रोडक्शन

अप्रैल 2020 में TVS ने पहली बार जीरो घरेलू बिक्री की है। हालांकि, सरकार ने कंपनी को होसुर प्लांट में स्टॉक का निर्यात करने की अनुमति दी, जिसके बाद पिछले महीने 8,134 टू-व्हीलर्स का निर्यात किया गया। TVS ने अप्रैल 2020 में 1,506 तीन-पहिया वाहनों को भी निर्यात किया है। इसके अलावा TVS कोरोनावायरस से लड़ने के लिए कर्नाटक सरकार को 3,000 पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (PPE) और 10,000 N95 मास्क दान में दिए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने प्रधान मंत्री राहत कोष में 25 करोड़ रुपये दान में भी दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+