क्या एकता की कसौटी पर उतरा मिस्ट्री मैन? इनसे शादी करने जा रहीं टीवी क्वीन!

मुंबई। निर्माता निर्देशक एकता कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार एकता कपूर चर्चा में आने की वजह उनकी कोई फिल्‍म या विवादित शो नहीं है बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। एकता कपूर ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक मिस्‍ट्री मैन के साथ एक फोटो साझा की है जिसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या एकता कपूर अपने इस करीबी दोस्‍त से शादी करने जा रही हैं?

एकता कपूर ने इस शख्‍स के साथ शेयर की अपनी फोटो

एकता कपूर ने इस शख्‍स के साथ शेयर की अपनी फोटो

निर्माता एकता कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने दोस्त तनवीर के साथ एक तस्वीर पोस्ट करने के बाद सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। फोटो में दोनों एक सेल्फी के लिए जमकर पोज देते नजर आ रहे हैं। कैप्शन था जिसने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया कि क्या यह जोड़ी शादी कर रही है! बता दें कुछ समय से एकता कपूर के लिए कयास लगाए जा रहे है कि वो जल्‍द शादी करने वाली है। कहा जा रहा है कि वो अपने करीबी दोस्त तनवीर बुकवाला से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। जिसके साथ उन्‍होंने अपनी फोटो शेयर की है।

एकता कपूर ने पोस्‍ट में लिखी ये बात

एकता कपूर ने पोस्‍ट में लिखी ये बात

एकता ने तनवीर के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हम वहां हैं! जल्द ही सब बता देंगे! एकता का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। एकता के इस अंदाज में मैसज लिखने और तनवीर संग फोटोज शेयर को देखकर फैन्स अब यहीं कह रहे हैं कि एकता शादी करने जा रही हैं। इसके बाद फैंस एकता से कमेंट बाक्‍स में पूछ रहे है कि क्या वह उनके साथ शादी करने जा रही हैं।

तनवीर ने एकता की पोस्‍ट पर लिखा अब इस दोस्‍ती को.....

तनवीर ने एकता की पोस्‍ट पर लिखा अब इस दोस्‍ती को.....

वहीं एकता कपूर के दोस्‍त तनवीर ने एकता कपूर की इस पोस्‍ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि इस दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने का वक्त आ गया है। तनवीर ने कई फोटो एकता कपूर के साथ शेयर की है। तनवीर बुकवाला भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से संबंधित है वे एक डिंग एंटरटेनमेंट का फाउंडर हैं. उनकी कई ऐसी फोटोज हो चुकी हैं जिसमें वो एकता कपूर के अलावा और कई सेलिब्रेटी के साथ नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+