मशहूर एक्ट्रेस का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, कई अभिनेत्रियों के पास पहुंचे बेहद गंदे वीडियो कॉल

'मैं शूटिंग में बिजी थी कि तभी अचानक मुझे एक वीडियो कॉल आया। जैसे ही मैंने उस कॉल का उत्तर दिया, तो मुझे एक नग्न आदमी दिखा और...'

नई दिल्ली। 'स्वरागिनी' फेम मशहूर टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश साइबर क्राइम का हो गई हैं। दरअसल एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है और उन्होंने कहा है कि हैकर उनके व्हाट्सएप अकाउंट का इस्तेमाल अश्लील वीडियो कॉल के लिए कर रहा है। तेजस्वी प्रकाश ने कहा है कि वो इस मामले में हैकर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगी। तेजस्वी का कहना है कि हैकर ने उनके व्हाट्सएप अकाउंट के जरिए एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना, तान्या शर्मा और उनके संपर्क की कई अभिनेत्रियों को अश्लील वीडियो कॉल किए हैं।

फोन हैक करने के बाद अश्लील वीडियो कॉलिंग

फोन हैक करने के बाद अश्लील वीडियो कॉलिंग

तेजस्वी प्रकाश ने इस बारे में 'Spotboye' से बात करते हुए बताया, 'जिस शख्स ने मेरा फोन हैक किया है, वह मेरे संपर्क की एक्ट्रेस के साथ बहुत ही दोस्ताना लहजे में बात कर रहा है और एक लिंक शेयर कर रहा है। वो उन लोगों से व्हाट्सएप पर उस लिंक को क्लिक करने के बाद उन्हें मिलने वाला कोड भी मांग रहा है। फिर, जैसे ही वो लोग उसे व्हाट्सएप पर कोड भेजते हैं, वह वीडियो कॉलिंग करता है। एक बार जैसे ही आप उसकी कॉल का उत्तर देते हैं, तो आपको एक आदमी दिखता है जो बहुत ही घटिया हरकत करता हुआ नजर आ रहा है।'

'मैं ये सब देखकर एकदम से हैरान हो गई'

'मैं ये सब देखकर एकदम से हैरान हो गई'

तेजस्वी प्रकाश ने आगे बताया, 'कल, मैं मीरा रोड पर कलर्स टीवी के लिए एक खास एपिसोड की शूटिंग में बिजी थी। मैं लोगों से घिरी हुई थी कि तभी अचानक, मुझे एक वीडियो कॉल आया। जैसे ही मैंने उस कॉल का उत्तर दिया, तो मुझे उसपर एक नग्न आदमी दिखा। मैं ये सब देखकर एकदम से हैरान हो गई और खुद से सोचा कि यह कितना घटिया है।' तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि उनके कई दोस्तों और इंडस्ट्री से जुड़े साथियों ने भी बताया कि उन्हें भी इसी तरह के गंदे वीडियो कॉल मिले हैं।

'वो लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे'

'वो लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे'

वीडियो कॉल के बारे में तेजस्वी प्रकाश ने बताया, 'मुझे करिश्मा तन्ना, तान्या शर्मा और कई अन्य एक्ट्रेस का फोन आया। वो सभी हैरान थीं। यह बहुत ही शर्मनाक है, क्योंकि एक तो आप लड़की हैं और ऊपर से एक्ट्रेस हैं। दोस्ती के नाते उन लोगों को मेरी फिक्र हुई और उन्होंने मुझे फोन करके ये सब बता दिया, लेकिन उनका क्या, जो केवल काम की वजह से मेरे सहयोगी हैं और जो मुझे इतने करीब से नहीं जानते भी नहीं? इस सब के बाद वो लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे?

पुलिस के पास दर्ज कराऊंगी शिकायत

पुलिस के पास दर्ज कराऊंगी शिकायत

तेजस्वी प्रकाश ने आगे कहा, 'इस सब के बाद मैंने साइबर क्राइम सेल को फोन किया और उन्होंने मुझसे गोरेगांव में मेरे घर के नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा। लेकिन, उस दिन मैं रात के करीब 3 बजे तक शूटिंग कर रही थी, इसलिए पुलिस के पास नहीं जा सकी। हालांकि मैं जल्दी ही पुलिस के पास जाऊंगी और अपनी शिकायत दर्ज कराऊंगी। वहीं, खबर है कि तेजस्वी के अलावा 'कर्ण संगिनी' धारावाहिक में उनके सह-कलाकार आशिम गुलाटी का व्हाट्सएप अकाउंट भी हैक कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+