एक्ट्रेस Shweta Tiwari के पति ने उनपर लगाए गंभीर आरोप, VIDEO शेयर कर किए कई खुलासे

नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी बीते काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वह फिलहाल 'मेरे डैड की दुल्हन' सीरियल में काम कर रही हैं, लेकिन इससे ज्यादा चर्चा उनकी निजी जिंदगी को लेकर हो रही है। राजा चौधरी को तलाक देने के बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी कर ली थी। लेकिन इस बार भी श्वेता की शादीशुदा जिंदगी पहले की तरह ही खराब रही और वह बीते कुछ समय से अभिनव से अलग रह रही हैं। अभिनव और श्वेता का तीन साल का बेटा रेयांश कोहली है।

वीडियो में श्वेता पर लगाए आरोप

वीडियो में श्वेता पर लगाए आरोप

अब अभिनव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई वीडियो शेयर किए हैं। जिनमें उन्होंने श्वेता तिवारी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनव का कहना है कि श्वेता उन्हें उनके बेटे रेयांश से मिलने नहीं दे रही हैं। अभिनव ने कहा कि जिस वक्त श्वेता कोविड-19 से जूझ रही थीं, तब उन्होंने ही अपने बेटे का ख्याल रखा था। उस दौरान उन्होंने श्वेता को भी अपने घर में आने की इजाजत दी थी। लेकिन श्वेता उन्हें अपने घर में घुसने नहीं दे रही हैं।

अभिनव- मेरी अच्छाई का फायदा उठाया

अभिनव- मेरी अच्छाई का फायदा उठाया

एक वीडियो शेयर करते हुए अभिनव ने लिखा, 'मेरी अच्छाई का फायदा उठाया। मई से सितंबर तक दूर रखा कोरोना हुआ तो बच्चा दे दिया, जब बच्चा नहीं आना चाहता था तब मैंने बोला आओ उसे समझाओ और प्यार से ले जाओ और मुझे क्या मिला बच्चे से छीन लिया।' एक वीडियो में श्वेता तिवारी को अभिनव से ये कहते सुना जा सकता है, 'तुम मेरे घर में मत आओ।'

'मैंने घर आने दिया जब बच्चा मना करता था'

'मैंने घर आने दिया जब बच्चा मना करता था'

अभिनव ने वीडियो शेयर करते हुए कहा है, 'चीट। मैंने घर आने दिया जब बच्चा मना करता था। जितनी देर चाहा उतनी देर समझाने दिया। बच्चे के सोने तक तुम रहती थीं और मेरे साथ क्या किया घर में घुसने नहीं दिया। और फिर बच्चा लेके भाग ही गईं कि वो मुझे मिल ना सके और सोचे कि मैं ही मिलने नहीं आ रहा।' अभिनव कोहली के ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इससे पहले उन्होंने श्वेता के घर के बाहर से लाइव वीडियो भी बनाया था। उन्होंने ये वीडियो श्वेता के घर के गेट के बाहर बनाया था, साथ ही श्वेता पर आरोप लगाया था कि वह उनके बेटे से उन्हें मिलने नहीं दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+