VIDEO: '...वक्त हर घाव को भर देता है', एक्टिंग छोड़ अब ये काम करती नजर आईं शिल्पा शिंदे
मुंबई, 30 मई: 'भाभी जी घर पर हैं' कई सालों से लोकप्रिय टीवी सीरियल्स की लिस्ट में टॉप पर हैं। पहले इस सीरियल में एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर लोगों का जमकर मंनोरंजन किया। हालांकि बाद में मेकर्स से विवाद होने के चलते उन्होंने शो छोड़ दिया। फिर वो बिग बॉस के 11 सीजन में नजर आईं और ट्रॉफी पर कब्जा किया, लेकिन इतनी सफलताओं के बाद भी उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना रखी है। अब उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है।

ड्रिलिंग करती नजर आईं
दरअसल शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो एक कंस्ट्रक्शन साइट पर ड्रिलिंग कर रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक खास मैसेज लिखा है। शिल्पा ने कहा कि लॉकडाउन हो गया है तो मैं कंस्ट्रक्शन फील्ड में घुस गई, जिसके पास अभी काम नहीं है, वो लोग अपनी फील्ड चेंज कर सकते हैं। वक्त ऐसी चीज है, जो अपने आप सब कुछ सही कर देता है। सकारात्मक रहें।

फैन्स को आया पसंद
शिल्पा को ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर अब तक 90 हजार के करीब व्यूज आ चुके हैं। साथ ही उनके फैन्स भी काफी पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि आप ऑल राउंडर गर्ल हैं, आशीर्वाद बना रहे आप पर और सुरक्षित रहें आप, हमेशा आपको प्यार। वहीं नकवी नाम के दूसरे यूजर ने भी शिल्पा समर्थन किया। उन्होंने लिखा कि किसी भी काम को छोटा बड़ा नहीं समझना चाहिए।
लगा है लाइफटाइम बैन
आपको बता दें कि 2016-17 में शिल्पा का 'भाभी जी घर पर हैं' के मेकर्स के साथ विवाद हो गया था। आरोप है कि उन्होंने निर्माताओं के खिलाफ राजनीतिक लॉबिंग करने की कोशिश की, जबकि शिल्पा कह रही थीं कि निर्माता उन्हें परेशान करते थे, साथ ही कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार पैसे भी नहीं दे रहे थे। बाद में विवाद इतना बढ़ा कि सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) ने उन पर लाइफटाइम बैन लगा दिया। इसके मुताबिक कोई निर्माता शिल्पा के साथ काम नहीं करेगा।
-
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications