दिया और बाती हम की एक्ट्रेस प्राची तेहलान के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी, FIR दर्ज

नई दिल्ली। Prachi Tehlan: टीवी एक्ट्रेस प्राची तेहलान के साथ दिल्ली के रोहिणी में बदसलूकी का मामला सामने आया है। लोकप्रिय टीवी सीरियल दिया और बाती हम में आरजू राठी का किरदार निभाने वाली प्राची के साथ नशे में धुत कुछ युवकों ने बदसलूकी की। इन लोगों ने प्राची की कार का उनके फ्लैट तक पीछा किया और अपार्टमेंट के पास पहुंचने के बाद इन लोगों ने प्राची के साथ गाली-गलौज की। घटना के बाद प्राची ने इसकी पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बता दें कि यह घटना एक फरवरी की रात की है।

prachi

चारो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान आशीष, अक्षय कपूर, चिराग और कशिश मदान के रूप में हुई है। पुलिस ने इनकी कार को जब्त कर लिया है। मेडिकल जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि ये लोग घटनाके वक्त नशे की हालत में थे। पुलिस को अपनी शिकायत में प्राची ने कहा है कि वह अपने पति रोहित सरोहा के साथ रोहिणी के सेक्टर 14 में रहती हैं। बता दें कि प्राची राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबाल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं।

रविवार को जब प्राची अपने पति के साथ रूपनगर स्थित अपने मामा के घर से लौट रही थीं तो यहां कुछ लोगों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। पीतमपुरा स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल स्कूल के पास प्राची की कार के आगे एक कार चल रही थी, अचानक से यह कार बीच सड़क पर रुक गई, काफी देर तक हॉर्न बजाने के बाद भी यह कार रास्ते से नहीं हटी, जिसके बाद प्राची के पति ने किसी तरह से वहां से कार निकाली, लेकिन तभी दूसरी कार में बैठे युवकों ने इन लोगों का पीछा करना शुरू कर दिया। जब प्राची अपने अपार्टमेंट पहुंची तो ये चारो आरोपी अपार्टमेंट के अंदर घुस गए और उनके साथ बदसलूकी करने लगे, गाली-गलौज करने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+