Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

टीवी एक्ट्रेस के पास बीमार मां को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए भी नहीं हैं पैसे, रेणुका शहाणे ने फेसबुक पर मांगी मदद

नई दिल्ली। स्वरागिनी, इस प्यार को क्या नाम दूं?...एक बार फिर जैसे फेसम टीवी शो में काम कर चुकीं टेलीविजन अभिनेत्री नूपुर अलंकार को इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। देशव्यापील लॉकडाउन के चलते काम ना होने और हाल ही में हुए पंजाब और महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक में घोटाले से नूपुर अलंकार मुश्किलों में फंस गई हैं। पैसों के लिए परेशान नूपुर अलंकार को देखने के बाद उनकी करीबी दोस्त और अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने उनकी ओर से सोशल मीडिया पर आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

Recommended Video

    Renuka Shahane को आखिर क्यों मांगनी पड़ी लोगों से आर्थिक मदद ! | वनइंडिया हिंदी
    आर्थिक तंगी से जूझ रहीं नूपुर अलंकार

    आर्थिक तंगी से जूझ रहीं नूपुर अलंकार

    गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते पिछले 2 महीने से अधिक समय से लॉकडाउन लागू हैं। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश सभी उद्योगों को बंद कर दिया गया जिस वजह से शूटिंग और बॉलीवुड उद्योग को भी अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। देशबंदी से सिर्फ गरीब और दिहड़ी मजदूर ही प्रभावित नहीं हुए बल्कि टीवी जगत में काम करने वाले कई स्टार्स को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

    पीएमसी बैंक घोटाले में फंसे सारे पैसे

    इन्हीं में से एक अभिनेत्री नूपुर अलंकार हैं जिन्हें लॉकडाउन में पैसों को लेकर संघर्ष करना पड़ रहा है। नूपुर की मदद के लिए उनकी करीबी दोस्त भिनेत्री रेणुका शहाणे आगे आई हैं और उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों ने आर्थिक मदद की गुहार की लगाई है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, मेरी एक बहुत ही प्रिय दोस्त और अभिनेत्री नूपुर अलंकार, जो सारे पैसे दुर्भाग्य से पीएमसी बैंक घोटाले में फंस गया है और बैंक ने अपने ग्राहकों को बीच मंझदार में छोड़ दिया, जिससे उसे बहुत सारी वित्तीय समस्याओं का सामना कर रही है।

    बीमार मां के इलाज के लिए नहीं हैं पैसे

    बीमार मां के इलाज के लिए नहीं हैं पैसे

    रेणुका ने आगे लिखा, 'देशबंदी के कारण काम बंद होने की वजह से नूपुर को आर्थिक समस्या आ गई है, अभिनय और अन्य कामों से उन्होंने जो भी पैसे एकत्र किए थे वह उनकी मां के इलाज में खर्च हो गया। नूपुर की मां को अस्पताल में भर्ती कराने की सख्त जरूरत है लेकिन उसका खर्च बहुत अधिक है। मैं उनकी मां के बैंक आकाउंट की जानकारी साझा कर रही हूं, आप जो भी मदद कर सकते हैं, दान करें। मेरा भरोसा करें कि जब तक जरूरत नहीं होगी नुपुर किसी से मदद नहीं मांगेंगी, लेकिन हालात ऐसे हो गए हैं। धन्यवाद।'

    ज्वैलरी बेचकर कर रही थीं गुजारा

    ज्वैलरी बेचकर कर रही थीं गुजारा

    अपनी करीबी दोस्त रेणुका शहाणे की फेसबुक पोस्ट पर नूपुर अलंकार ने भी प्रतिक्रिया दी है और उनके इस कदम के लिए रेणुका को एंजल भी बताया है। बता दें कि इससे पहले नूपुर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक से लेन-देन के समय कई तरह के प्रतिबंध लगने के बाद उनके काफी पैसे फंस गए हैं। उनका खाता इसी अकाउंट में था। उन्होंने बताया था कि बैंक अकाउंट्स फ्रीज होने के बाद ज्वैलरी बेचने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।

    यह भी पढ़ें: एक्टर जगेश मुकाती का निधन, पिछले कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती, शोक में डूबा टीवी जगत

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+