Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एक्टर जगेश मुकाती का निधन, पिछले कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती, शोक में डूबा टीवी जगत

नई दिल्ली। साल 2020 अभी तक टीवी और बॉलीवुड जगत के लिए मनहूस ही साबित हुआ है,मात्र 5 महीनों को अंदर ही बहुत सारे दिग्गज कलाकारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया, इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान, प्रेक्षा मेहता, बासु चटर्जी, गीतकार योगेश जैसे महान सितारों की मौत से अभी इंडस्ट्री उबर भी नहीं पाई थी कि टीवी एक्टर जगेश मुकाती मौत ने उसे एक और बड़ा झटका दे दिया है, रिपोर्ट्स के अनुसार, जगेश मुकाती पिछले कई दिनों से सांस की तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती थे, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन बुधवार दोपहर को जगेश जिंदगी की जंग हार गए और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

जाने-माने एक्टर जगेश मुकाती का हुआ निधन

जाने-माने एक्टर जगेश मुकाती का हुआ निधन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्ट्रेस अंबिका रंजनकर (कोमल हाथी) ने एक्टर जगेश मुकाती मौत की पुष्टि करते हुए उनके लिए एक इमोशनल मैसेज लिखा है, अंबिका ने अपनी पोस्ट में मुकाती की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि दयालु, सपोर्टिव और शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर, बहुत जल्दी चले गए, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे, जगेश आप हमेशा यादों में रहोगे, मालूम हो कि जगेश और अंबिका ने साथ में काम भी किया है।

'हंसी तो फंसी' और 'मन' जैसी फिल्मों में भी किया था काम

गौरतलब जगेश मुकाती टीवी की दुनिया का जाना पहचाना चेहरा थे, वो गुजरात के फेमस थिएटर कलाकारों में से एक थे, उन्होंने 'अमिता का अमित', 'श्री गणेश' जैसे चर्चित शो में काम किया था, इसके अलावा वो परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'हंसी तो फंसी' और आमिर खान की फिल्में 'मन' और 'पीके' में भी नजर आ चुके हैं।

इंडस्ट्री के लिए बीता कुछ वक्त काफी मुश्किल रहा

इंडस्ट्री के लिए बीता कुछ वक्त काफी मुश्किल रहा

जागेश ने बुधवार दोपहर को आखिरी सांस ली, वो मात्र 47 के थे, उनके परिजनों ने बुधवार को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया, मालूम हो कि इंडस्ट्री के लिए बीता कुछ वक्त काफी मुश्किल रहा है। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रह चुकीं दिशा सालियान ने बहुमंजिला इमारत से कूदकर जान दे दी थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+