राहुल गांधी को जिताने के लिए इस टीवी एक्ट्रेस ने रखा नवरात्र में 9 दिन का व्रत
Recommended Video

नई दिल्ली। अक्सर अपने विवादित बयानों और अजीबो-गरीब हरकतों के चलते सुर्खियों में रहने वाली मशहूर टीवी एक्ट्रेस और मॉडल माहिका शर्मा एक बार फिर से चर्चा में हैं। माहिका शर्मा का कहना है कि, वह वो चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा को खुश करने के लिए व्रत रख रही हैं ताकि लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की जीत हो। माहिका का कहना है कि राहुल गांधी ने देश के लिए शादी नहीं की ऐसे में हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि उनके लिए कुछ करें।

मैं भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए व्रत रख रही हूं
मॉडल माहिका शर्मा का मानना है कि, मैं भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए व्रत रख रही हूं, जो केवल राहुल गांधी के हाथों में है। मुझे पता है कि देवी उनकी जीत सुनिश्चि करेंगी। माहिका ने कहा कि, हमारे सनातन धर्म में पत्नी अपने पुरुष की जीत के लिए उपवास रखती है, हम लोगों के कारण राहुल ने अभी तक शादी नहीं की और अपनी उम्र देश की सेवा में लगा दी। इसलिए हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम उनके लिए कुछ करें।
माहिका ने बताया -मैं उन्हें क्यों प्यार करती हूं?
यही नहीं माहिका ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी राहुल गांधी की जमकर तारीफ की है। माहिका ने राहुल की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, मैं उन्हें क्यों प्यार करती हूं, इसलिए वह लोगों को हंसाते हैं, हम उनकी बातों पर एंजॉय करते हैं। और यही एक राजा को करने की जरूरत है....प्रत्येक चेहरे पर मुस्कान एक राजा की जिम्मेदारी है! बता दें कि इससे पहले माहिका ने ऐलान किया था कि, विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान से सकुशल वापस लौट कर आए थे तब वह इंस्टाग्राम पर बिकिनी में फोटो डाल कर उनका स्वागत करेंगी।

कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी हैं माहिका
इतना ही नहीं महिका ने कहा कि देश की कोई लड़की उनसे शादी करना चाहेगी। माहिका ने कलर्स के शो खतरों के खिलाड़ी को बंद कर शो की ट्रॉफी अभिनंदन को देने की अपील की थीहरियाणा में जन्मी माहिका ने हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में अभिनय किया है। माहिका फिल्म द विशिंग ट्री में नजर आईं थीं। माहिका जल्द अपने ब्वॉयफ्रेंड डैनी डी के साथ बॉलीवुड फिल्म 'द मॉडर्न कल्चर' में नजर आएंगी। हालांकि वह सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं। जिसके चलते वह कई बार ट्रोल हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications