TV अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने शादी के बाद पति को किया किस, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
मुंबई। टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड शलभ दांग के साथ शादी कर ली है। दोनों की शादी में टीवी इंडस्ट्री के जाने माने लोग शामिल हुए। दोनों की शादी से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। काम्या ने शलभ के साथ अपनी किस डे पर एक तस्वीर भी शेयर की है।

काम्या पंजाबी ने ये तस्वीर शेयर की
बता दें काम्या के पति शलभ दिल्ली स्थित हेल्थ केयर स्पेशलिस्ट हैं। काम्या उनके साथ तस्वीर में काफी खुश दिखाई दे रही हैं। किस डे को सेलिब्रेट करते हुए काम्या पंजाबी ने शलभ दांग को किस करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए काम्या पंजाबी ने कैप्शन में लिखा है, 'पार्टी की ये मेरी सबसे पसंदीदा तस्वीर है।'
10 फरवरी को हुई है शादी
दोनों की शादी की और भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनकी शादी 10 फरवरी, 2020 को हुई थी। फिर मुंबई में 11 फरवरी को एक बड़ा रिसेप्शन भी हुआ है। रिसेप्शन पार्टी में काम्या डार्क ग्रीन और गोल्डन कलर का लहंगा पहने हुए नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने हैवी ज्वेलरी भी पहनी हुई थी। बता दें ये काम्या की दूसरी शादी है।

ये काम्या की दूसरी शादी है
उनकी पहली शादी साल 2003 में बंटी नेगी से हुई थी। बंटी और काम्या पंजाबी की एक बेटी भी है। शादी के बाद दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें आती रहीं, जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। काम्या पंजाबी बिग बॉस 10 में भी दिखाई दी थीं। बिग बॉस 10 के विजेता मनवीर गुर्जर और काम्या पंजाबी शो में काफी करीब थे। दोनों एक दूसरे का काफी साथ भी देते थे। जिसके बाद दोनों की रिलेशनशिप की खबरें आईं, लेकिन दोनों ने इसे महज अफवाह ही बताया था।












Click it and Unblock the Notifications