कोरोना की चपेट में आकर वेंटिलेटर पर मौत से जूझ रही है ये मशहूर अभिनेत्री, मुश्‍किल वक्‍त में पति हुआ फरार

मुंबई। टीवी इंडस्‍ट्री की जानीमानी एक्‍ट्रेस दिव्‍या भटनागर को कारोना हो गया है। उनकी हालत बेहद नाजुक है और वो वेंटिलेटर पर हैं। मुंबई के गोरेगांव स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं। मुश्‍किल की इस घड़ी में दिव्‍या की देखभाल के लिए दिल्‍ली से उनकी मां को जाना पड़ा है क्‍योंकि उनका पति बीमारी के बाद से गायब है। दिव्‍या की मां ने जानकारी दी कि उनकी हालत नाजुक है और शरीर में ऑक्‍सीजन लेवल बहुत कम हो गया है।

कोरोना की चपेट में आकर वेंटिलेटर पर मौत से जूझ रही है ये मशहूर अभिनेत्री, मुश्‍किल वक्‍त में पति हुआ फरार

दिव्‍या की मां ने बताया कि पिछले लगभग 10 दिनों से उन्‍हें तेज बुखार था और घबराहट हो रही थी। जब उन्‍हें इसके बारे में पता चला तो वो फौरन दिल्‍ली से मुंबई पहुंची। उन्‍होंने सबसे पहले दिव्‍या का ऑक्‍सीजन लेवल चेक किया। ऑक्‍सीजन लेवल बहुत कम होने के चलते उन्‍हें वो अस्‍पताल लेकर गईं जहां कोरोना टेस्‍ट पॉजिटिव आया। डॉक्‍टरों ने दिव्‍या को फौरन वेंटिलेटर पर रख दिया। दिव्‍या की मां ने बताया कि बीमारी के बाद से ही उसका पति गगन उर्फ गबरू फरार है। उन्‍होंने गगन पर फ्रॉड का भी आरोप लगाया।

आपको बता दें कि दिव्‍या के घर वालों के खिलाफ जाकर पिछले साल ही गगन से शादी की थी। दोनों अलग-अलग समुदाय के थे इसलिए दोनों के घरवाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। गगन भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक हिस्सा है। वह प्रोडक्शन हाउस के लिए काम करते हैं और आर्टिस्ट को मैनेज करते हैं। दिव्या ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'उड़ान', 'जीत गई तो पिया मोरे', 'विष' जैसे कई लोकप्रिय धारावाहिकों में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। दिव्या इस समय शशि सुमीत प्रोडक्शंस के बैनर तले चल रहे धारावाहिक 'तेरा यार हूं मैं' में एक अहम भूमिका निभा रही हैं। इस सीरियल के प्रोडक्शन हाउस ने ही दिव्या की इस गाढ़े वक्त में मदद की है और दिव्या की मां इसके लिए इस कंपनी का शुक्रिया भी अदा करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+