रेप आरोपी पर्ल का समर्थन कर रहे सितारों पर भड़कीं गोपी बहू देवोलीना, बोलीं- कितने गंदे हो तुम लोग
रेप आरोपी पर्ल पुरी का समर्थन कर रहे सितारों को गोपी बहू देवोलीना ने कहा गंदे और बेशर्म
मुंबई, 7 जून: टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी पर रेप का आरोप लगा है। इस मामले में उनको मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग से रेप के आरोपी पर्ल की गिरफ्तारी के बाद बीते हफ्ते टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने उनका समर्थन किया था। फेमस सीरियल 'नागिन 3' से मशहूर हुए पर्ल वी पुरी की गिरफ्तारी के बाद टीवी इंडस्ट्री से दस से ज्यादा अभिनेता और अभिनेत्रियों ने उनके खिलाफ लगे आरोपों के गलत कहते हुए उनको समर्थन दिया। जिनमें एकता कपूर का भी नाम है। पर्ल को समर्मथन देने वालों को टीवी की जानी पहचानी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने गंदे और बेशर्म लोग कहा है।

बहुत बेशर्म और गंदे लोग हो तुम
टीवी 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू' का रोल निभाने के चलते इस नाम से मशहूर, बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकी देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक के बाद एख ट्वीट कर पर्ल के मामले पर अपनी बात रखी है। उन्होंने लिखा- बहुत बेशर्म और गंदे लोग हो तुम। कुछ तो इंसानियत रखो। डिक्शनरी देखकर हमदर्दी का मतलब समझो बेवकूफ लोगों। ऐसे घिनौनी चर्चा को बंद करो और अदालत को फैसला करने दो। इंसानियत तो बिल्कुल ही नीचे हो गई है।

मां-बाप ने इंसानियत नहीं सिखाई
एक और ट्वीट में देवोलीना ने लिखा है- आपका सोशल मीडिया हैंडल उसकी (पर्ल) कोई मदद नहीं करेग। जो कर्म हैं, उनका हिसाब देना होगा। तुम लोग धरने पर बठो, भूख हड़ताल करो, दिखाओ अपना समर्थन लेकिन गंदगी मत फैलाओ. एकदम गंध मचा रखी है। मां-बाप ने इंसानियत ही नहीं सिखाई, नहीं तो ऐसा करने से पहले 100 बार सोचते।

पर्ल को मिला है टीवी के कई सितारों का समर्थन
मुंबई पुलिस ने पर्ल वी पुरी को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। पर्ल को जेल भेजे जाने के बाद उनके समर्थन में कई सितारों ने सोशल मीडिया पर लिखा है। उनके समर्थन में लिखने वालों में निया शर्मा, सुरभि ज्योति, क्रिस्टल डिसूजा, अनीता हसनंदानी, एकता कपूर, शाहिर शेख और अली गोनी जैसे नाम हैं। इन सभी का कहना है कि पर्ल को गलत तरह से फंसाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications