तुनिषा का फोन हुआ अनलॉक, शीजान की मां व बहन के साथ की चैट मिली, खुल सकते हैं कई और राज भी

शो के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली अभिनेत्री तुनिषा शर्मा का फोन एप्पल ने खोल दिया है। अभिनेत्री की आरोपी शीजान की मां और बहन के साथ चैट मिली है।

tunisha sharma

अभिनेत्री तुनिषा शर्मा के मौत मामले की जांच वालीव पुलिस कर रही है। मामले में पुलिस ने को-स्टार और पूर्व बॉयफ्रेंड शीजान को भी गिरफ्तार किया है। वहीं, गुरुवार को पुलिस ने तुनिषा का फोन भी अनलॉक करवा लिया है। पुलिस ने बताया कि एप्पल कंपनी के अधिकारी ने गुरुवार को पुलिस स्टेशन आकर फोन को अनलॉक किया। सेल फोन से शीजान की मां और बहन के साथ तुनिषा की चैट और कॉली मिली है।

खुल सकते हैं कई और राज
पुलिस ने बताया कि तुनिषा लगातार शीजान की मां और बहन से बात करती थी। फोन में मां और बहन के साथ की कॉल भी मिली है। पुलिस के इस दावे के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि तुनिषा आत्महत्या केस में फोन से कई और राज भी बाहर आ सकते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

24 दिसंबर को अभिनेत्री ने की थी आत्महत्या
अभिनेत्री ने 24 दिसंबर को शो के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभी तक जांच में सामने आया है कि अभिनेत्री ने आत्महत्या शीजान से ब्रेकअप की वजह से की थी। वहीं, अभिनेत्री की मां ने शीजान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस शीजान को गिरफ्तार करके मामले की जांच कर रही है।

आत्महत्या से पहले अभिनेत्री ने किया था साथ में लंच
अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या से पहले पूर्व बॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान के साथ लंच किया था। इस लंच पार्टी में शो के अन्य सदस्य भी शामिल हुए थे। ऐसे में लोगों को कहीं से भी नहीं लग रहा था कि तुनिषा आत्महत्या कर लेगी। फांसी के फंदे पर जब लोगों ने तुनिषा को लटका देखा तो उसे तुरंत पास के एक अस्पताल में ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजन कर रहे लव-जिहाद एंगल से जांच की मांग
परिजन लव-जिहाद एंगल से भी मामले की जांच कराने की मांग कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि शीजान ने तुनिषा का ब्रेनवॉश कर दिया था। जिसकी वजह से वह ऊर्दू भी पढ़ने लगी थी। हालांकि, अभी तक लव-जिहाद के मामले को लेकर पुलिस का बयान नहीं आया है।

ये भी पढ़ें- केंद्र सरकार की वजह से नहीं मिल पा रही वृद्धों को पेंशन: दिल्ली सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+