तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर मयूर वकानी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती कराए गए
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर मयू
अहमदाबाद। टीवी एक्टर मयूर वकानी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको अहमदाबाद के एसवीपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। एक्टर के नजदीकी लोगों के मुताबिक, मयूर की तबीयत ठीक है और कोई चिंता की बात नहीं है।

मयूर वकानी टीवी के लोकप्रिय सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सुंदरलाल का किरदार निभाते हैं, जिससे उनको काफी लोकप्रियता मिला है। बताया गया है कि वो मुंबई में तारत मेहत का उल्टा चश्मा की शूटिंग करनेे के बाद हाल ही में अहमदाबाद लौटे थे। यहां लगातार दो तीन तक उनको बुखार रहा तो उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें उनको कोविड पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हाल के दिनों में कई एक्टर हो चुके कोरोना संक्रमित
बीते कुछ दिनों में फिल्म और टीवी की दुनिया के कई लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। इसमें आशीष विद्यार्थी, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली और मनोज बाजपेयी जैसे सितारों के नाम हैं। जिनको हाल फिलहाल में कोरोना ने अपनी चपेटमें लिया है।
देश में बढ़ रहा कोरोना
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बीते कुछ दिनों एक बार फिर तेजी से बढ़े हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 24,882 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा इस दौरान 140 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है। नए मरीज मिलने के बाद देश में कोरोना केस बढ़कर 1,13,33,728 और मृतकों की संख्या 1,58,446 हो गई है। दैनिक मामलों में बढ़ोत्तरी के चलते कोरोना वायरस के एक्टिव केस भी बढ़कर 2,02,022 हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications