बीते एक महीने से दुबई जेल में बंद है अभिनेता अमित की पत्नी, कर बैठी थीं ये गलती

बीते एक महीने से दुबई जेल में बंद है अभिनेता अमित की पत्नी, कर बैठी थीं ये गलती

नई दिल्ली। कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुके अभिनेता अमित टंडन की बीवी रूबी टंडन बीते एक महीने से दुबई की जेल में बंद हैं। उन पर दुबई में अधिकारियों के साथ बदतमीजी करने का आरोप है। हालांकि अमित का कहना है कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है और उनको फंसाया गया है। अमिता का कहना है कि रूबी की कामयाबी से जलने वालों ने उन्हें फंसाया है।

Amit Tandon’s wife Ruby in Dubai jail

सरकारी अधिकारियों से बदतमीजी करने का आरोप

सरकारी अधिकारियों से बदतमीजी करने का आरोप

रूबी पेशे से डर्मेटॉलजिस्ट हैं और मुंबई में प्रैक्टिस करती हैं। उनकी अपने क्षेत्र में ठीकठाक पहचान भी है। रुबी बीते दिनों दुबई गईं थी जहां उन पर कुछ सरकारी अधिकारियों से बदतमीजी करने और उन्हे धमकाने का आरोप है। बताया गया है कि एक बार रूबी की बेल की कोशिश उनके वकील ने की लेकिन कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर दी।

दस साल पहले हुई थी शादी

दस साल पहले हुई थी शादी

अमित टंडन ने बीते एक महीने में काफी समय दुबई में बिताया है लेकिन रूबी की बेल ले पाने में वो कामयाब नहीं हो पाए। हालांकि अमित का कहना है कि बहुत जल्दी रूबी छूट जाएंगी क्योंकि वो कोई अपराधी नहीं हैं। अमित टंडन और रूबी की शादी 10 साल पहले हुई थी, दोनों की 7 साल की एक बेटी है।

कई टीवी धारावाहिकों में दिख चुके अमित

कई टीवी धारावाहिकों में दिख चुके अमित

अमित टंडन छोटे पर्दे का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वो इंडियन आइडल सीजन 1 से चर्चा में आए थे। इंडियन आइडल के बाद उनको 'ये हैं मोहब्बतें', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'भाभी', 'अदालत सीजन 2', 'कैसा ये प्यार है' और 'जरा नचके दिखा' जैसे टीवी शो में दिख चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+