Tunisha Sharma Death Case: वालीव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, को-स्टार शीजान खान को किया गिरफ्तार
तुनिषा शर्मा मौत मामले में वालीव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए को-स्टार शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस शीजान को आज कोर्ट में पेश करेगी।

मुंबई में टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शनिवार को शूटिंग के सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस की आत्महत्या के बाद से को-स्टार शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लग रहे थे। वहीं, अब मामले में वालीव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अभिनेत्री तुनिशा शर्मा के को-स्टार शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। शीजान के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
आत्महत्या के सही कारणों का अभी नहीं चल पाया है पता
एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या क्यों की फिलहाल इसके सही कारणों की पता नहीं चल पाया है। वहीं, मामले की जांच वालीव पुलिस कर रही है। तुनिषा ने कटरीना कैफ की फिल्म फितूर में उनके बचपन का रोल किया था। इसके अलावा वह बार-बार देखों, कहानी-2, दबंग-3 सहित फिल्मों में काम कर चुकी थीं।
Recommended Video

मरने से चंद घंटे पहले तुनिषा ने लिखी थी ये आखिरी पोस्ट
मौत से कुछ घंटे पहले एक्ट्रेस ने एक पोस्ट लिखा था-'जो लोग अपने जुनून को लेकर आगे बढ़ते हैं वो कभी भी रुकते नहीं है! ' एक्ट्रेस की मौत के बाद सोशल मीडिया पर ये पोस्ट वायरल हो रहा है और लोग कर रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस अपनी मौत से जुड़ा कोई हिंट देना चाह रही थी?
तुनिषा शर्मा का करियर
तुनिषा ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड एक्टर के रूप में की थी। महज 20 साल की उम्र में लगभग एक दशक तक इंडस्ट्री में काम किया । फितूर के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी जहां उन्होंने छोटी कैटरीना कैफ का रोल निभाया था। बार बार देखो में भी नजर आई थीं। तुनिषा कहानी 2 में विद्या बालन के साथ भी स्क्रीन शेयर थी। वह टीवी का एक लोकप्रिय चेहरा थीं, और इंटरनेट वाला लव, इश्क सुभल्लाह, गयाब और शेर-ए-पंजाब: महाराजा रणजीत सिंह जैसे शो का हिस्सा थीं।
ये भी पढ़ें- कप्तान रोहित शर्मा की जगह भारतीय टीम में शामिल हुआ था ये धाकड़, लेकिन IPL नीलामी में रह गया खाली हाथ












Click it and Unblock the Notifications