कप्तान रोहित शर्मा की जगह भारतीय टीम में शामिल हुआ था ये धाकड़, लेकिन IPL नीलामी में रह गया खाली हाथ

unsold player in IPL 2023: आईपीएल नीलामी समाप्त होने के बाद कई ऐसे खिलाड़ियों के नाम सामने आए हैं, जो इस मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाने वाले अभिमन्यु ईश्वरन को भी किसी ने नहीं खरीदा है।

Abhimanyu Easwaran

unsold player in IPL 2023: आईपीएल ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों पर जमकर पैसे बरसे हैं। सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर सामने आए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के कैमरीन ग्रीन को भी उम्मीद से कई गुना अधिक पैसा मिला है। लेकिन इनमें कुछ ऐसे नाम भी रहे, जिन पर किसी भी टीम ने ऑक्शन के दौरान बोली नहीं लगाई। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस इन खिलाड़ियों को लेकर लगातार ट्वीट कर रहे हैं।

अभिमन्यु ईश्वरन नहीं बिके

अभिमन्यु ईश्वरन नहीं बिके

भारत के कोच्चि में आईपीएल 2023 के लिए होने वाले ऑक्शन पर कई खिलाड़ियों की नजरें थी। बांग्लादेश दौरे पर गए कप्तान रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को नीलामी में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। अभिमन्यु ईश्वरन को आईपीएल ऑक्शन से काफी उम्मीदें थी, लेकिन उन्हें नीलामी में निराशा का सामना करना पड़ा है। लगातार रन बनाने के बावजूद उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला।

दमदार है अभिमन्यु ईश्वरन का रिकॉर्ड

दमदार है अभिमन्यु ईश्वरन का रिकॉर्ड

अभिमन्यु ईश्वरन का फॉर्म शानदार रहा है। वह पिछले कुछ समय से लगातार टीम के लिए रन बना रहे हैं। यही वजह है कि उन्हें रोहित शर्मा की जगह टीम में मौका दिया गया है। अभिमन्यु ईश्वरन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 77 मैचों में 44.41 की औसत से 5419 रन बना चुके हैं। जबकि लिस्ट-ए में उन्होंने 78 मुकाबलों में 46.24 की औसत से 3376 रन बनाए हैं. इसके अलावा टी20 क्रिकेट में उन्होंने 27 मैचों में 728 रन बनाए हैं।

इन खिलाड़ियों को भी नहीं मिला खरीदार

इन खिलाड़ियों को भी नहीं मिला खरीदार

अभिमन्यु के अलावा कुशल मेंडिस, टॉम बैंटन और क्रिस जॉर्डन जैसे बड़े खिलाड़ियों को भी इस ऑक्शन में खरीदार नहीं मिला। न्यूजीलैंड के एडम मिल्ने के अलावा टी-20 के नंबर वन स्पिनर तबरेज शम्सी। कमाल की गेंदों से सभी को हैरान करने वाले मुजीब उर रहमान और हैदराबाद के लिए कई सीजन खेलने वाले प्रियम गर्ग को भी निराशा ही झेलनी पड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+