'इसे ही घोर कलयुग कहते हैं', तुनिषा केस में धर्म को घसीटने पर शीजान की बहन का फूटा गुस्सा
तुनिषा केस में धर्म को घसीटने वाले लोगों और मीडिया पर शीजान की बहन फलक ने हमला बोला है। शीजान की बहन ने कहा कि शायद इसे ही घोर कलयुग कहा जाता है।

टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने बीते 24 दिसंबर को शो के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में को-स्टार और पूर्व बॉयफ्रेंड शीजान खान को गिरफ्तार किया गया है। तुनिषा आत्महत्या मामले को हिंदू-मुस्लिम एंगल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। साथ ही अभिनेत्री की मां और अन्य परिवारीजनों की तरफ से आरोप लगाया गया है कि शीजान के साथ रहने की वजह से वह इस्लाम को मानने लगी थी। वहीं, अब इस पूरे मामले को धर्म से जोड़ने को लेकर शीजान की बहन फलक ने मीडिया सहित अन्य पर हमला बोला है।
फलक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि इन सब बातों से हमारा दिल टूट जाता है कि कैसे हमारी खामोशी को कमजोरी समझ लिया गया है। शायद इसी को वे 'घोर कलियुग' कहते हैं। साथ ही फलक ने पूरे मामले को लेकर मीडिया पर हमला बोला। फलक ने कहा कि कुछ भी लिखने से पहले कुछ मीडिया पोर्टल्स की रिसर्च का क्या? कहां है आम लोगों का कॉमन सेंस।" ? शीज़ान को नीचा दिखाने वाले सभी लोग अपने से पूछे कि किस स्थिति के आधार पर बात कर रहे हैं, या आप किसी धर्म के लिए नफरत से बात कर रहे हैं? या आप पिछली घटनाओं से प्रभावित होकर बात कर रहे हैं? जागते रहो, लोग!
फलक ने कहा कि मीडिया का एक वर्ग इतना नीचे गिर गया है कि यह केवल टीआरपी के आधार पर काम करता है। आप उनके उपभोक्ता हैं। क्योंकि मीडिया संस्थानों की तरफ से अविश्वसनीय स्त्रोतों के आधार पर खबरों को फाइल किया जा रहा है। फलक ने आगे कहा कि हम भी नोटिस कर रहे हैं कि कैसे शीजान को बदनाम करने के लिए धर्म का सहारा लिया जाता है। भगवान तुनिशा को आशीर्वाद दें, और आशा है कि वह अब बेहतर जगह पर है।"
फलक का यह बयान महाराष्ट्र की वसई अदालत की तरफ से शीज़ान खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद आया है। वहीं, शनिवार को रिमांड खत्म होने के बाद वालीव पुलिस ने 28 वर्षीय अभिनेता को अदालत में पेश किया था। इधर शीजान खान के वकील ने कहा है कि वह पहली जमानत के लिए सोमवार को केस फाइल करेंगे।
एडवोकेट शैलेंद्र मिश्रा ने वसई कोर्ट से बाहर निकलते हुए एएनआई को बताया कि हमने कुछ प्रमाणित प्रतियों के लिए आवेदन किया है। अगर हमें यह आज मिल जाता है तो ठीक है। अगर नहीं तो हम सोमवार सुबह पहली जमानत अर्जी दाखिल करेंगे।
वही, पुलिस का कहना है कि शीजान जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। अपनी "सेक्रेट प्रेमिका" के साथ चैट के बारे में पूछे जाने पर बार-बार बयान बदल दे रहा है। पुलिस की तरफ से रिकवर किए चैट के मुताबिक शीजान कई अन्य लड़कियों से भी बात करता था।
ये भी पढ़ें- मौत से थोड़ी देर पहले तुनिषा शर्मा और शीजान की हुई थी गंदी बहस, CCTV फुटेज में दिखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications