मौत से थोड़ी देर पहले तुनिषा शर्मा और शीजान की हुई थी गंदी बहस, CCTV फुटेज में दिखा ऐसा सच
Tunisha Sharma Case: अली बाबा की शूटिंग सेट का सीसीटीवी फूटेज देखने के बाद पुलिस को ये पता चला है कि मौत से थोड़ी देर पहलं ही दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा और उनके बॉयफ्रेंड शीजान के बीच गंदी बहस हो गई थी।

Tunisha Sharma Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत की खबर इंडस्ट्री में फैलने के बाद से अब तक इस केस में कई खुलासे हो चुके हैं। आपको बता दें कि गत 24 दिसंबर को तुनिषा शर्मा ने अपने बॉयफ्रेंड शीजान के मेकअप रूम में पंखे से फांसी लगा ली थी। दरअसल तुनिषा की मां ने शीजान पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि शीजान के उकसाने पर ही तुनिषा ने सुसाइड किया है। जबकि शीजान की बहनों का कहना है कि उनका भाई बेकसूर है और उसे फंसाया जा रहा है। कथित सुसाइड के बाद से अब तक 6 दिन गुजर चुके हैं और ऐसे में काफी सारी चीजें सामने आ रही हैं। पुलिस ने अब तक आरोपी शीजान के अलावा दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मां वनीता शर्मा, मामा पवन शर्मा और घर की मेड से भी पूछताछ की है। इन बयानों में शादी और रिलेशनशिप को लेकर कई दावे किए गए हैं। इतना ही नहीं, पुलिस को शीजान के फोन से 300 पन्नों की व्हॉट्सऐप चैट भी मिली है। अब खबर है कि मौत के कुछ देर पहले शीजान और तुनिषा के बीच बहुत गंदी बहस हुई थी।

शीजान और तुनिषा के बीच हुई थी बहसबाजी
आपको बता दें कि पुलिस ने तुनिषा शर्मा की मौत मामले में बताया है कि जब एक्ट्रेस ने टीवी सीरियल 'अली बाबा' के सेट पर कथित सुसाइड किया था तो उसके थोड़ी देर पहले ही उनकी शीजान खान के साथ काफी गंदी बहस हुई थी। पुलिस ने सेट के सीसीटीवी फुटेज मंगवाए थे जिन्हें देखने के बाद ही पुलिस को ये पता चला है कि मौत से थोड़ी देर पहले ही शीजान और तुनिषा के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई थी।

तुनिषा का फोन हुआ अनलॉक
आपको बता दें कि शीजान खान गत 30 दिसंबर को कोर्ट में पेश किया गया था जहां कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज करते हुए उन्हें दोबारा एक दिन के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। अब शीजान को आज यानी 31 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में रहना होगा। ऐसा तीसरी बार हुआ है, जब उनकी जमानत याचिका टल गई है। पुलिस ने बताया है कि तुनिषा का फोन भी अनलॉक हो गया है, जिसमें से अब कई नई बातें सामने आ सकती हैं।

शीजान खान के वकील ने कही ये बात
वहीं इस केस के आरोपी शीजान के वकील का कहना है कि पुलिस के पास एक्टर के खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं। एक्ट्रेस की मां ने जो भी आरोप लगाए हैं, वो सब बेबुनियाद हैं। आपको बता दें कि दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मां वनीता शर्मा और मामा पवन शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई दावे किए थे। मां का कहना था कि तुनिषा ने शीजान के फोन में दूसरी लड़की से हुए चैट्स पढ़ लिए थे। इसी कारण दोनों में झगड़ा हुआ था और ब्रेकअप हुआ था।

मां वनीता शर्मा ने किया ऐसा दावा
मां वनीता शर्मा ने कहा- शीजान का हमारे घर आना जाना था। तुनिषा ने शीजान का फोन चेक किया था। उसमें दूसरी लड़की के मैसेजेस भरे हुए थे। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। शीजान ने तुनिषा को थप्पड़ मारा था। शीजान ने तुनिषा से कहा था कि तुझे जो करना है कर ले। इस मामले में शीजान की मम्मी और बहन भी मिली हुई है।

बेटी के अंतिम संस्कार पर बेहोश हो गई थी मां
जानकारी के अनुसार दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मां वनीता शर्मा अपनी बेटी के अंतिम संस्कार में बेसुध हालत में नजर आई थीं। वनीता शर्मा के आंसू बंद नहीं हो रहे थे। उस मां की आंखों के आगे बेटी की मुस्कान ही नजर आ रही थी। बेटी तुनिषा के पार्थिव शरीर को देख मां वनीता बिलख-बिलख कर रोती नजर आई थीं। बेटी की बॉडी को देख मां बेहोश तक हो गई थीं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications